जिले के हर ब्लॉक में एक मॉडल गौठान : जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एक-एक मॉडल गौठान का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग पूर्णता की ओर है। जशपुर जिले के ग्राम पोरतेंगा, मनोरा ब्लॉक के रेमने, दुलदुला ब्लॉक के ग्राम दुलदुला, फरसाबहार के ग्राम बोखी, कुनकुरी ब्लॉक के जोरातराई, पत्थलगांव ब्लॉक के ग्राम सुरेशपुर, कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम बगिया तथा बगीचा ब्लॉक के ग्राम जुरगुम में मॉडल गौठान का निर्माण अंतिम चरण में है। इन आठों मॉडल गौठानों का कुल रकबा 50.50 एकड़ है। यहां आने वाले पशुओं की संख्या 3600 से अधिक है। मॉडल गौठानों में पानी टंकी, कोटना, चबूतराव अन्य होगा।