scriptदो अलग-अलग घटनाओ में किया जबरन दुष्कर्म | Jashpur News : Forcible misdeeds done in two separate incidents | Patrika News

दो अलग-अलग घटनाओ में किया जबरन दुष्कर्म

locationजशपुरPublished: Jul 13, 2017 11:50:00 pm

Submitted by:

Kajal Kiran Kashyap

पुलिस ने अपराध किया दर्ज

Forcible misdeeds done in two separate incidents

Forcible misdeeds done in two separate incidents

जशपुरनगर. एक 25 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रेमने निवासी पीडि़ता के साथ गांव के ही ईश्वर यादव पिता घुरटू यादव ने झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, जुर्म : जशपुरनगर. बहला-फुसला किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम भट्ठीकोना की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकास यादव पिता पिताम्बर यादव बांसाटोली सन्ना निवासी ने भट्ठीकोना निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ नदी किनारे ले जाकर 11 जुलाई को दुष्कर्म किया। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो