scriptजशपुर से लोदाम तक का सफर लोगों के लिए बना जी का जंजाल | Journey from Jashpur to Lodam | Patrika News

जशपुर से लोदाम तक का सफर लोगों के लिए बना जी का जंजाल

locationजशपुर नगरPublished: Apr 25, 2019 11:06:24 am

Submitted by:

Murari Soni

वाहनों के पीछे से उडऩे वाली धूल से हादसों का खतरा बढ़ा, धूल से दुकानदारों को हो रहा चौतरफा नुकसान

Journey from Jashpur to Lodam

जशपुर से लोदाम तक का सफर लोगों के लिए बना जी का जंजाल

जशपुरनगर. जशपुर से लोदाम तक का सफर अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। नई सडक़ के निर्माण के लिए पुरानी सडक़ को दोनों ओर से खोद दिया गया है। जिसके चलते एनएच 43 में लगातार धूल उड़ रही है। कई बार तो उड़ती धूल के कारण सामने कुछ भी दिखाई नहीं देता। जिससे हमेशा हादसे की भी आशंका बनी रहती है। दुर्घटना से बचाव के लिए वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं। गांव के लोग भी धूल से परेशान हैं। धूल के कारण ग्रामीणों की सेहत पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। सडक़ निर्माण करने वाली कंपनी के द्वारा धूल भरी सडक़ पर पानी का छिडक़ाव नहीं करने के कारण मजबूरी में सडक़ किनारे रहने वाले लोग व दुकानदार खुद ही पानी का छिडक़ाव कर धूल से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।

कुनकुरी से झारखंड की सीमा पर स्थित शंख नदी पुल तक एनएच 43 का निर्माण कार्य चल रहा है। यह काम शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी ने सडक़ को चौड़ा करते हुए दोनों ओर की सडक़ को खोद दिया है। इसलिए इन दिनों कुनकुरी से लोदाम के बीच 65 किमी की सडक़ पर चलना मुश्किल हो गया है। अभी ज्यादा परेशानी जशपुर से लोदाम तक के सफर में है। सडक़ के चौड़ीकरण के लिए काम एक साल पहले से चल रहा था। उस वक्त पुरानी सडक़ से भी छेड़छाड़ ना करते हुए सडक़ के दोनों ओर मिट्टी व मुरुम भरकर सडक़ की चौड़ाई बढ़ाने का काम किया गया। सडक़ के दोनों ओर की चौड़ाई बढ़ाने के बाद अब पुरानी सडक़ को पूरी तरह से खोद दिया गया है। मुख्य सडक़ पर धूल के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालक जिन्हें जशपुर से गुमला या रांची जाना है, वे बालाछापर से कटकर आरा, पोरतेंगा होते हुए निकल रहे हैं। बालाछापर से आरा पोरतेंगा तक स्टेट हाइवे की नई सडक़ है। इस रास्ते की जानकारी अधिकांश को नहीं है इसलिए मुख्य सडक़ भी छोटी गाडिय़ां चल रही है। धूल की समस्या का कोई समाधान नहीं होने से अब क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो