scriptदीपावली त्यौहार में रोशनी से नहाया शहर | Light city lights in Deepawali festival | Patrika News

दीपावली त्यौहार में रोशनी से नहाया शहर

locationजशपुर नगरPublished: Nov 07, 2018 10:44:19 am

Submitted by:

Amil Shrivas

आज विधि-विधान से होगी मां लक्ष्मी की पूजा, शहर के रणजीता स्टेडियम में सजा पटाखा बाजार

jashpur nagar

दीपावली त्यौहार में रोशनी से नहाया शहर

जशपुरनगर. रोशनी के पर्व दीपावली का इंतजार सभी को रहता है, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार को दीपावाली खुशियां लेकर आ रही है। लोगों ने मंगलवार को छोटी दिवाली में अपने घरों में रोशनी कर रखी थी। मंगलवार को घरों के आंगन में रंगोली सजाकर, दीप जलाकर एवं आतिशबाजी कर माता लक्ष्मी का स्वागत करेंगे। इस पर्व का खासकर व्यापारी वर्ग के लोगों को इंतजार अधिक रहता है। इस दिन खाता-बही बदलने का पंरपरा है और शुभ मुहूर्त देख कर नया खाता प्रारंभ किया जाता है। एैसा माना जाता है कि इस दिन खाता बदलने से वर्ष भर लक्ष्मी धन बरसाएगी और कारोबार में उनकी कृपा बनी रहेगी। इस कारण से व्यापार जगत में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना धूम धाम से की जाती है। दीपावाली को लेकर जिले के व्यापारियों ने पहले से ही पंचाग में शुभ मुहूर्त दिखवा लिए हैं। उन्होंने अपने पंडितों को समयानुसार शुभ मुहूर्त के लिए तैयार कर लिया है। जिससे शुभ-मुहुर्त में पूजा-अर्चना के बाद नए बही खाते बदले जाएंंगे। दीपोत्सव पर शहर रंंगीन विद्युत झालरों व तरह-तरह के वंदनवारों से सज गया है। वहीं बुधवार को दीपावली मनाने के लिए लोगों ने घरों, व्यापारिक संस्थानों व दुकान के सामने केला एवं आम पत्तियों के तोरण से सजावट कर पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

पंडित हुए व्यस्त : पिछले वर्ष की रेलमपेल को देखते हुए व्यापारियों ने पूजा-अर्चना के लिए पंडितों को पहले से ही अग्रिम बुक कर रखा है। जिससे शुभ मुहूर्त में पंहुच कर पंडित पूजा-अर्चना करा सके और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर उन्हें वर्ष भर करोबार में सफलता दे। वहीं शहर के बाजार में भी बीते दो दिनों से काफी रौनक बनी हुई है। शहर की सड़कों के किनारे भी दीया, तेल, सजावट सामान बेचने वालों की कतार लगी है। जहां लोग पहुंचकर अपने जरूरत की चीज खरीद रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो