जशपुर नगर

लालजीत सिंह के बयान पर रमन सिंह ने दी प्रतिक्रिया,उन्हें औकात में रहना चाहिए

रमन सिंह ने लालजीत सिंह के विवादित बयान पर दो टूक बोलते हुए कहा की कांग्रेस को सत्ता मिले अभी महज सौ दिन ही हुए हैं और वो लोग अभी से बहकने लगे हैं।

जशपुर नगरApr 21, 2019 / 02:21 pm

Deepak Sahu

लाजीत सिंह के बयान पर रमन सिंह ने दी प्रतिक्रिया,उन्हें औकात में रहना चाहिए

जशपुर. लोकसभा चुनाव में नेता जम कर बदजुबानी कर रहे हैं अभी हाल ही में कांग्रेस के प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया ने प्रधानमंन्त्री नरेंद्र मोदी के बारे में विवादित बयान लिया था। जशपुर इलाके के चम्पा गाँव में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पंहुचे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राठिया के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

क्या कहा रमन सिंह ने

रमन सिंह ने लालजीत सिंह के विवादित बयान पर दो टूक बोलते हुए कहा की कांग्रेस को सत्ता मिले अभी महज सौ दिन ही हुए हैं और वो लोग अभी से बहकने लगे हैं। हम सत्ता में 15 साल रहे हैं। सब लोग उल्टा सीधा बोल रहे हैं। जो हाल भूपेश बघेल का है वही हाल लालजीत सिंह राठिया का है। प्रधानमंत्री पद की अपनी एक गरीमा होती है। ये छोटे छोटे लोग ऐसी बात कर रहे हैं,उन्हें औकात में रहना चाहिए।

क्या कहा था लालजीत सिंह राठिया ने

रायगढ़ लोकसभा सीट से लोकसभा प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया ने मंगलवार को जशपुर के एक गाँव में अपने चुनावी सभा के दौरान कहा था की नोटबंदी देश का सबसे बड़ा डाका था जो हर घर में पड़ा और उसका शिकार सब हुए।मोदी ने सबसे झूठ बोला है की अगर सौ दिन में काला धन वापस नहीं आया तो जहाँ चाहें फांसी पर लटका देना ,अब समय आ गया है नरेंद्र मोदी को फांसी पर लटकाने का। मेरे भाइयों अगर 23 अप्रैल को आपलोग लालजीत सिंह राठिया को जीता कर नरेंद्र मोदी को फांसी पर लटका सकते हो।
 

Home / Jashpur Nagar / लालजीत सिंह के बयान पर रमन सिंह ने दी प्रतिक्रिया,उन्हें औकात में रहना चाहिए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.