script

मनोरा में निकला कांग्रेस का जनाधिकार पद यात्रा

locationजशपुर नगरPublished: Feb 15, 2018 06:24:00 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

प्रदेश की भाजपा सरकार पर बोला जमकर हमला

Congress
जशपुरनगर. बुधवार को तहसील मुख्यालय मनोरा में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित जनाधिकार पद यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। प्रदेश की भाजपा सरकार पर बोला जमकर हमला
इस पद यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरहुल भगत, कोरवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद कोरवा, बीडीसी कंदरू राम, आदिवासी कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रामदेव भगत, जयराम भगत, कृष्ण कुमार बुनकर, बीडीसी हैप्पी कमल, ज्ञानी इंजलिना, मिलेन, अलविस, कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ट के इमरान भारती सहित कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे। कांग्रेसियों ने इस पद यात्रा में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जनता के बीच खरा उतरने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रदेश सरकार की गलत आबकारी नीति की वजह से आदिवासी समाज के साथ सभी वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए प्रदेश सरकार ने अपने मशीनरी का दुरूपयोग करते हुए शराब बेचने पर तुली हुई है। धान बोनस,मुद्रा लोन,महंगाई जैसे जनहित से जुड़े मुद्दे,जिनके बदौलत भाजपा ने मतदाताओं को भ्रमित कर सत्ता हथियाया था,उन्हें पूरा करने में विफल साबित हुई है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर बोला जमकर हमला भाजपा के नेता इन वायदों को चुनावी जुमला बता कर आम जनता की भावनाओं का माखौल उड़ा रहे हैं।
कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा पर पंचायती राज को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायतों के अधिकारों पर कुठाराघात करते हुए भाजपा के शासन काल में पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव डाल कर और उन्हें धोखे में डाल कर उद्योगपतियों के हित के लिए जबरन पंचायत से प्रस्ताव लिया जा रहा है। जशपुर जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सभी निर्माण कार्यो में घटिया निर्माण और कमीशनखोरी का गांव गांव में विरोध हो रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो