scriptसडक़ किनारे खड़े डंपर से जा टकराई रात्री कालीन यात्री बस, उसके बाद जो हुआ वह देख काँप उठी रूह | Night passenger bus passes through dump road standing on the road | Patrika News

सडक़ किनारे खड़े डंपर से जा टकराई रात्री कालीन यात्री बस, उसके बाद जो हुआ वह देख काँप उठी रूह

locationजशपुर नगरPublished: Feb 11, 2019 05:05:47 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

हादसे में 6 माह की मासूम की मौत, सात यात्री हुए घायल, रायपुर से जशपुर होकर रांची जाने वाली महिन्द्रा बस हादसे का शिकार

accident

सडक़ किनारे खड़े डंपर से जा टकराई रात्री कालीन यात्री बस, उसके बाद जो हुआ वह देख काँप उठी रूह

फरसाबहार. रायपुर से रांची जा रही महिंद्रा बस रविवार की तडक़े सडक़ किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। घटना में 6 माह की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं सात यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना बागबहार थाना क्षेत्र की।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बागबहार थाना अंतर्गत मयूरनाचा गांव में तडक़े करीब 3.30 बजे रायपुर से रांची जा रही महेंद्रा कंपनी की यात्री बस क्रमांक सीजी 04 ईए 0223 के चालक ने सडक़ किनारे खड़ी एक डम्पर से जा टकराई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में जशपुर के पुरानी टोली निवासी निशांत नंदे की 6 माह की बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रशांत सिंह कस्तुरा, जशवंत राज, मोहनिश रतनपुर, लक्ष्मण कुनकुरी, रामलाल रांची, मुकेश और वासुदेव सहित 7 यात्रियों को गंभीर चोट लगने से उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बागबहार पुलिस के अनुसार रात्रिकालीन बस अपने पत्थलगांव कांसाबेल के निर्धारित मार्ग की बजाय ग्रामीण मार्ग से रांची जा रही थी। नए ग्रामीण मार्ग पर चालक की लापरवाही से यह बस की मयूरनाचा गांव में मुख्य सडक़ किनारे खड़ी ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद समीप के ग्रामीणों ने बस मे घायल यात्रियों को निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण : यात्रियों के मुताबिक बस चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। वहीं आशंका जताई जा रही है कि शायद बस चालक को झपकी आ गई होगी और रफ्तार में होने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया होगा। वहीं घटना के बाद जशपुर के पुरानी टोली निवासी निशांत नंदे की बच्ची की मौत की खबर से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई और लोग उनके घर ढ़ाढस बंधाने पहुंचने लगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो