scriptOne dead, other serious in bike collision with police bolero | पुलिस की बोलेरो से बाइक की हुई टक्कर में एक की मौत दूसरा गंभीर | Patrika News

पुलिस की बोलेरो से बाइक की हुई टक्कर में एक की मौत दूसरा गंभीर

locationजशपुर नगरPublished: Aug 26, 2023 12:21:18 am

Submitted by:

SUNIL PRASAD

दसा: कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टांगरपानी में एनएच ४३ में हुई घटना

Police officers sending the injured to the hospital after the accident.
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल भेजते पुलिस अधिकारी।
कुनकुरी. गुरूवार देर शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर कुनकुरी से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम टांगरपानी के पास पत्थलगांव थाने से दुष्कम के आरोपी को लेकर जशपुर जिला मुख्यालय जा रही पत्थलगांव थाने की बोलेरो की तेज रफ्तार बाईक से भीषण टक्कर हो गई, इस दुर्घटना में बाईक सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार हेतु कुनकुरी अस्पताल एम्बुलेंस से भेजी एवं मृतक के शव को मर्चुरी में रखा गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.