scriptमहिला को शादी का झांसा देकर एक साल तक लगातार बनाता रहा शारिरिक सम्बंध, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार | Physical relations with woman on pretext of marriage, arrested | Patrika News
जशपुर नगर

महिला को शादी का झांसा देकर एक साल तक लगातार बनाता रहा शारिरिक सम्बंध, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

CG Crime: विवाहित महिला के साथ शादी का प्रलोभन देकर 1 वर्ष तक लगातार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार कर दूसरी महिला से शादी करने वाले सहायक शिक्षक आरोपी राम कुमार कश्यप को कोतबा पुलिस द्वारा पीड़ित महिला की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

जशपुर नगरMar 17, 2024 / 06:41 pm

Shrishti Singh

jashpur.jpg
Jashpur Crime News: घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतबा चौकी क्षेत्र में एक विवाहिता महिला के साथ शादी का झांसा देकर शरीरिक सबंध बनाकर, शादी करने से इंकार करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल कोतबा क्षेत्र के रहने वाली पीड़ित महिला की शादी 8 वर्ष पूर्व दूसरे लड़के के साथ हुई थी, जिसके तरफ से 6 वर्ष की लड़की है, लेकिन उसके पति द्वारा मारपीट करने से पीड़िता अपने मायके अकलतरा में रह रही थी।
यह भी पढ़ें

अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी.. इस वजह से पड़ोसी युवक ने महिला को हंसिए से काट डाला, जानकर हिल जाएंगे आप

इसी दौरान गांव के राम कुमार कश्यप ने लड़की को मोबाईल से बातचीत कर तुमसे शादी करूंगा, कह कर कोतबा बुलाने पर अपने किराए के मकान पर 7 जनवरी 2023 से 1 वर्ष तक लगातार शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा एवं बाद में शादी से इंकार कर दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना अकलतरा में धारा 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 10 मार्च 2024 को थाना अकलतरा से देहाती अपराध प्राप्त होने पर थाना बागबहार में असल नम्बरी अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

Hindi News/ Jashpur Nagar / महिला को शादी का झांसा देकर एक साल तक लगातार बनाता रहा शारिरिक सम्बंध, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो