scriptचेकिंग के लिए गाड़ी को रोकते ही पुलिस वाले रह गए हक्के-बक्के, तलाशी में जो मिला….. | Police seize 50 lakhs of ganja in Chhattisgarh | Patrika News

चेकिंग के लिए गाड़ी को रोकते ही पुलिस वाले रह गए हक्के-बक्के, तलाशी में जो मिला…..

locationजशपुर नगरPublished: Mar 17, 2019 06:18:58 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

पुलिस ने तस्करों के पास से कुल 50 लाख 20 हजार का गांजा जप्त किया है, जो जशपुर जिले में अब तक हुई कार्यवाही में सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

ganja news

चेकिंग के लिए गाड़ी को रोकते ही पुलिस वाले रह गए हक्के-बक्के, फिर जो हुआ….

जशपुरनगर. छत्तीसगढ़ में सुबल गांजा तस्करी मामले में जशपुर पुलिस की दो बड़ी कार्यवाही सामने आई हैै। जशपुर जिले के कुनकुरी और तपकरा पुलिस ने दो गांजा तस्कर समूहों को अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए पकड़ा। दोनों मामलों में पुलिस ने तस्करों के पास से कुल 50 लाख 20 हजार का गांजा जप्त किया है, जो जशपुर जिले में अब तक हुई कार्यवाही में सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

लगभग 18 घंटे के अंदर हुई इस कार्यवाही के दोनों मामलों में जशपुर एसपी शंकर लाल बघेल के नेतृत्व में जशपुर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस को संदिग्ध वाहनों की तलाशी के दौरान यह सफलता मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही रही।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली कार्यवाही शुक्रवार देर शाम कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सलियाटोली में हुई। एसडीओपी मनीष कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुनकुरी पुलिस की टीम ने 2 क्विंटल 28 किलो गांजा जप्त किया है। एनएच 43 पर हुई इस कार्यवाही में जप्त गांजे की कीमत 34 लाख 20 हजार बताई गई है, जो जशपुर जिले की अबतक में सबसे बड़ी कार्यवाही है। इस कार्यवाही के बाद ओडि़शा से गांजे की तस्करी लगातार किए जाने का बडा खुलासा भी हुआ है।

आरोपी गांजा लेकर बिहार की ओर जा रहे थे। संदेह पर पुलिस ने जब वाहन की जांच की तो महेंद्रा पिकअप में 2 क्विंटल 28 किलो गांजा पाया गया। पिकअप का डाला लंबा होने पर पुलिस को आशंका हुई। यह एक पखवाड़े में तीसरी बड़ी कार्यवाही है। यह भी माना जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा चुनाव के लिए ला रहे थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो