scriptपुलिस अधीक्षक ने दरबार लगाकर सुनी पुलिसकर्मिर्यों की समस्याएं, किया निराकरण | Police Superintendent Puliscarmirioed by court to resolve problems, do | Patrika News

पुलिस अधीक्षक ने दरबार लगाकर सुनी पुलिसकर्मिर्यों की समस्याएं, किया निराकरण

locationजशपुर नगरPublished: Jan 13, 2019 09:39:08 am

Submitted by:

Amil Shrivas

पुलिस कल्याण समिति रायपुर द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव पर चर्चा कर अभिमत लेने के लिए हुआ आयोजन

Police Superintendent Puliscarmirioed by court to resolve problems, do

पुलिस अधीक्षक ने दरबार लगाकर सुनी पुलिसकर्मिर्यों की समस्याएं, किया निराकरण

जशपुरनगर. पुलिस कर्मचारियों की समस्या सुनने और उनकी समस्या का समाधान करने के लिए एसपी ने रक्षित केंद्र में दरबार का आयोजन किया। दरबार लगा कर एसपी ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत हुए। समस्याओं के साथ-साथ
पुलिस कल्याण व पुलिस कर्मचारियों की मांग के आधार पर पुलिस कल्याण समिति रायपुर द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव पर चर्चा कर सुझाव व अभिमत लेने के लिए पुलिस दरबार का आयोजन किया गया था। कांग्रेस सरकार द्वारा पुलिस कल्याण के लिए पहल शुरू की गई है। उनकी मांगों व समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर से पहल की जा रही है। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा एक पुलिस कल्याण समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा पुलिस कर्मियों की लंबित मांगों, समस्याओं के निराकरण के अलावा शासन की मंशानुरूप पुलिसिंग में और सुधार को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी प्रस्ताव पर खुली चर्चा तथा सुझाव व अभिमत लेने के लिए पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षकों को दरबार आयोजित करने का निर्देश भी जारी किया गया है। इसी निर्देश के परिपालन में शनिवार को रक्षित केंद्र में एसपी एसएल बघेल के द्वारा दरबार आयोजित किया गया। पुलिस कल्याण समिति द्वारा लिए गए प्रस्ताव की जानकारी अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई। इन प्रस्तावों को लेकर सभी का सुझाव भी लिया गया। यहां के पुलिसकर्मियों की मांगों, समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। एसपी ने स्थानीय स्तर की मांगों, समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया। दरबार में एसडीओपी आरएस परिहार, एसडीओपी नक्सल आपरेशन विकास पाटले सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
पुलिस कल्याण के लिए ये बना प्रस्ताव
पुलिस कल्याण समिति द्वारा तैयार किए गए 17 बिंदुओं के प्रस्ताव पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर प्रत्येक प्रस्ताव पर उनके सुझाव एवं अभिमत लिए जाने सारे प्रस्तावों की जानकारी भी दी गई। पुलिस कल्याण समिति के प्रस्ताव में जिन बिंदूओं को शामिल किया गया है। उसमें एक दिवसीय साप्ताहिक अवकाश, गृह भाड़ा भत्ता में बढ़ोतरी, जोखिम भत्ताए संचार भत्ता, किट पेटी के स्थान पर किट भत्ता, वर्दी भत्ता, नि:शुल्क भोजन के दरों में बढ़ोत्तरी, चिकित्सा सुविधा, पदोन्नति, उच्च शिक्षा हेतु सम्मानजनक राशि, पुलिस बैंक, महिला कर्मचारियों की पदोन्नति में बोनस अंक, जिला स्तर पर महिला ट्रांजिट मेस इत्यादि सम्मिलित हैं।
नशे से दूर रहने की दी गई समझाइश
दरबार में पुलिस अधीक्षक एसएल बघेल ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से मांगों,समस्याओं को लेकर भी खुली चर्चा की। एसपी के समक्ष कर्मचारियों ने भी अपनी बातें रखीं। एसपी ने पूरी ईमानदारी के साथ दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नशे के व्यसन से दूर रहने की समझाइश भी दी। एसपी ने बताया कि दरबार में उपस्थित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा दिए गए सुझाव व अभिमत को आधार बनाकर पुलिस कल्याण प्रस्ताव की जानकारी को वरिष्ठ कार्यालय प्रेषित किया जाएगा।
एक माह के अंदर होगा समाधान
पुलिस कर्मीयों ने अपनी व्यक्तिगत समस्या, मकान की समस्या, वेतन, मेडिकल संबंधित अपनी समस्याओं को एसपी के सामने रखा। एसपी ने समस्याओं को सुन कर एक माह के अंदर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
हर मंगलवार को सुनेंगे पुलिस की समस्या
एसपी एसएल बघेल ने पत्रिका से चर्चा करते हुए बताया कि माह में एक बार पुलिस दरबार का आयोजन कर पुलिस कर्मचारियों की समस्या सुनी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह मंगलवार पुलिस कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर एसपी कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। एसपी ने बताया कि उनके द्वारा मंगलवार को कार्यालय में पुलिस कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्या को सुनेगें। कर्मचारियों की समस्या को सुनने के बाद उनकी समस्याओं के निदान के लिए पहल किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो