जशपुर नगर

प्री मानसून की बारिश से तरबतर हुआ शहर गिरा तापमान

झमाझम बारिश से पारा गिरा, कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

जशपुर नगरJun 17, 2019 / 11:00 am

Murari Soni

प्री मानसून की बारिश से तरबतर हुआ शहर गिरा तापमान

जशपुरनगर. जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में रविवार को हुई एक घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। झमाझम बारिश होने के बाद रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
जशपुर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की शाम से आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो शनिवार रात और फिर रविवार की सुबह तक जारी रहा। रविवार की दोपहर ३ बजे मौसम ने एक बार फिर करवट बदला और आसमान में काले बादल छा गए जिसके बाद साढ़े ३ बजे से एक घंटे तक झमाझम बारिश होना शुरु हो गया। बारिश से शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पिछले तीन चार दिनों से जिले में गर्मी बढ़ गई थी और लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे। वहीं रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शहर का मौसम सुहाना हो गया है। रविवार की दोपहर ३ बजे अचानक आसमान में काले बादलों ने अपना डेर ड़ाल दिया था और देखते ही देखते शहर में झमाझम बारिश से वातावरण ठंडा हो गया,बारिश के बाद यहां का मौसम ठंडा हो गया। हवा में नमी और ठंडी हवाएं चलने से गर्मी की दृष्टि से मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। वहीं शनिवार रात को भी शहर में हल्की बारिश हुई थी, उसके बाद रविवार की सुबह भी शहर में हल्की बारिश होने के बाद मौसम पूरी तरह से खुल गया था, लेकिन शाम होते ही शहर में झमाझम बारिश शुरु हो गई।

झमाझम बारिश में थम गया था जनजीवन : जैसे ही बारिश शुरू हुई राहगीर दौड़ कर सुरक्षित स्थान में पहुंच गए। इसी के साथ जो व्यक्ति जहां था उसे बारिश ने आधे घंटे तक वहीं ठहरने के लिए मजबूर कर दिया और बारिश थमने के बाद ही लोग वहां से निकल सके। झमाझम बारिश होने के बाद शहर में रुक रुककर बारिश होती रही।

Home / Jashpur Nagar / प्री मानसून की बारिश से तरबतर हुआ शहर गिरा तापमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.