scriptपालतू खरगोश को अपना निवाला बना रहा था अजगर | Python was making pet rabbit his food | Patrika News

पालतू खरगोश को अपना निवाला बना रहा था अजगर

locationजशपुर नगरPublished: Aug 12, 2019 11:39:22 am

Submitted by:

Murari Soni

11 खरगोश कर चुका था हजम पर १२वें खरगोश को निवाला बनाने की कोशिश में पकड़ा गया 10 फुट लंबा अजगर

Python was making pet rabbit his food

पालतू खरगोश को अपना निवाला बना रहा था अजगर

जशपुरनगर/कुनकुरी. कुनकुरी में एक व्यक्ति के घर में अजगर सांप के घुसकर उसके पाले ११ खरगोश को अपना निवाला बनाने का मामला सामने आया है। लोगों ने बताया कि १२वें खरगोश को निवाला बनाने की कोशिश में घर में घुसा १० फुट लंबा अजगर लोगों की सहायता से पकड़ा गया जिसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी में सब्जी का कारोबार करने वाले अशोक सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपने घर में कई खरगोश को पाल कर रखे हैं।
ग्रामीण के द्वारा अपने पाले हुए खरगोश को प्रतिदिन चारा पानी देने के साथ-साथ उनका देखभाल भी करता है। लेकिन ११ दिन में उसके ११ खरगोश गायब हो गए थे। खरगोश के गायब होने के पीछे वह अपने पालतू कुत्ते के उपर शक कर रहा था, लेकिन जब उसे खरगोश के गायब होने की हकीकत पता चली तो उसके होश ही उड़ गए। खरगोश के गायब होने के कारण ग्रामीण अपने कुत्ते को ही घर से बाहर करने वाला था, लेकिन उसके पहले से उसके सामने सच आ गया। एक अजगर ने उसके 11 खरगोश को अपना निवाला बना चुका था और जब वह अंतिम बचे खरगोश को निवाला बनाने के फिराक में था उसी समय ग्रामीण को इसकी जानकारी मिल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से उसने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।

मामला जशपुर जिले के कुनकुरी का है। कुनकुरी के आदर्श नगर में रहने वाले सब्जी विक्रेता अशोक सिंह खरगोश सहित अन्य जानवरों को पालने के बहुत शौकीन हैं। उन्होंने अपने घर मे एक दर्जन खरगोश पाल रखे थे। लेकिन बीते 11 दिनों में एक एक करके खरगोश कम होते गए। अशोक सिंह 2-4 खरगोश खत्म होते तक यह सोंचते रहे कि उनके घर का पाला हुआ कुत्ता खरगोशों को चट कर रहा है और शनिवार तक यही सोंचते रहे कि कुत्ता ही इसका दोषी है इसलिए रविवार को उन्होंने कुत्ते को ही घर से निकालने का फैसला कर लिया था। क्योंकि 11 खरगोश अब तक खत्म हो चुके थे । रविवार की सुबह बिस्तर से उठने के बाद अशोक सिंह जब अपने घर मे आंगन में गए तो आंगन में लगे बल्ब की रोशनी में उन्हें तकरीबन 10 फीट का अजगर दिखा जो उनके घर में आखिरी बचे एक खरगोश को निवाला बना रहा था। सुबह सुबह इस दृश्य को देखकर घर मालिक के होश उड़ गए और उसने स्थानीय नागरिक मुरारी गुप्ता सहित आस पास के लोगो को तुरन्त फोन करके अपने घर बुलाया और किसी तरह अजगर को काबू में करके उसे जंगल मे छोड़ा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो