scriptमहिला को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करता रहा जब शादी के लिए कहा तो प्रेमी मुकर गया | Rape with Woman rape | Patrika News

महिला को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करता रहा जब शादी के लिए कहा तो प्रेमी मुकर गया

locationजशपुर नगरPublished: Nov 07, 2019 06:34:45 pm

Submitted by:

Murari Soni

Rape with Woman rape: महिला से बलात्कार के आरोप में जशपुर पुलिस ने एक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Female

Female

प्रेमी पर बलात्कार का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर नगर. महिला से बलात्कार के आरोप में जशपुर पुलिस ने एक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान की पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर निवासी बीएसएफ में एसआई जवान बहुरन राम पिता लोथरो राम की पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। इस दौरान बहुरन राम का परिचय जशपुर की ही रहने वाली एक विधवा महिला से हुआ। महिला के लगाए आरोपों के अनुसार बहुरन राम अपनी छूट्टीयों के दौरान उससे ता ज़िंदगी साथ देने का वादा कर जिस्मानी संबंध बनाता था।
महिला के द्वारा शादी की बात करने पर आरोपी बहुरन राम के मुकरने पर महिला ने जशपुर महिला थाने में उसके खिलाफ बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर जशपुर महिला पुलिस सेल प्रभारी बैजंती किंडो ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो