scriptबैठक से लौट रहीं 4 महिलाओं पर आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, 2 की चली गई जान | Sky lightning: Sky lightning fell on 4 women, 2 died | Patrika News

बैठक से लौट रहीं 4 महिलाओं पर आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, 2 की चली गई जान

locationजशपुर नगरPublished: Jun 18, 2022 08:27:27 pm

Sky Lightning: चारों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया लेकिन 2 की हो गई मौत (2 women death), जबकि 2 महिलाओं का गंभीर हालत में चल रहा इलाज, बारिश का सीजन (Rainy season) शुरु होते ही आकाशीय बिजली गिरने की हो रही घटनाएं

2 women death from sky lightning

Sky lightning

जशपुरनगर. Sky Lightning: बैठक में शामिल शुक्रवार की देर शाम लौट रहीं 4 महिलाओं पर अचानक आसमान से बिजली आ गिरी। इसकी चपेट में आने के बाद चारों बुरी तरह से झुलस गईं। इनमें से 2 महिलाओं की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत (2 women death) गई, जबकि 2 का गंभीर हालत में इलाज जारी है। महिलाओं की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है। महिलाएं उस समय हादसे (Incident) का शिकार हुईं जब वे पगडंडियों के सहारे घर लौट रही थीं। इसी दौरान हवा व बारिश के साथ आकाशीय बिजली आ गिरी।

गौरतलब है कि लोदाम चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेकुल में महिलाओं के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होकर ग्राम हर्राडीपा नावटोली निवासी अन्ना भगत पति कमल भगत 42 वर्ष व ग्राम पतराटोली निवासी सबीना कुजूर पति अनिल कुजूर 55 वर्ष अन्य 2 महिलाओं के साथ शुक्रवार की शाम घर जाने के लिए निकली थीं।
चारों पगडंडियों के सहारे पैदल अपने-अपने गांव जा रही थीं। इसी बीच अचानक हवा के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच तेज आवाज के साथ वहां आकाशीय बिजली आ गिरी। इसकी चपेट में आकर चारों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। बारिश थमने के बाद उक्त मार्ग से आ रहे अन्य ग्रामीणों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पड़े देखा तो लोदाम अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां इलाज के दौरान महिला अन्ना भगत व सबिना की मौत हो गई। जबकि अन्य 2 महिलाओं का इलाज जारी है। घटना की पुष्टि लोदाम चौकी प्रभारी ईश्वर वारले ने भी की है। पुलिस ने पीएम पश्चात शनिवार को उनका शव परिजनों को सौंप दिया। महिलाओं की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।

शादीशुदा महिलाएं Google पर सबसे ज्यादा ये चीजें करती हैं सर्च, सामने आईं हैरान करने वाली बातें


2 दिन में 3 की मौत
बारिश का सीजन शुरु होते ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में पिछले 2 दिन के भीतर 3 जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली (Sky Lightning) की चपेट में आकर एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर मवेशी भी जान गंवा चुके हैं। इन घटनाओं के 2 दिन पूर्व आम बीनने के दौरान 5 बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो