जशपुर नगर

युवक ने धारदार हथियार से की छोटे भाई की हत्या

बड़े भाई के दूर रहने से छोटे भाई ने भाभी को बना लिया था पत्नी

जशपुर नगरNov 10, 2018 / 11:52 am

Amil Shrivas

युवक ने धारदार हथियार से की छोटे भाई की हत्या

जशपुरनगर. घर से दूर रहने के दौरान बड़े भाई की पत्नी को उसके अविवाहित छोटे भाई ने अपने पास रख लिया था। जिससे क्षुब्ध होकर बड़े भाई ने धारदार हथियार से वार कर गुरुवार को छोटे भाई की हत्या कर दी। मामला जिले के मनोरा चौकी क्षेत्र की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनेश्वर राम ग्राम सोगड़ा में रहता है और खेती किसानी का काम करता है। वे लोग चार भाई एवं एक बहन है। सभी लोग अलग-अलग रहते हैं। तीन भाई एवं बहन की शादी हो चुकी है। बहन फूलमनी की शादी गांव में ही हुई है और छोटे भाई इंदेश्वर की शादी नहीं हुई थी। इंदेश्वर भी माता-पिता के साथ सोगड़ा में रहता था और बड़ा भाई वीरेंद्र अपने परिवार के साथ जशपुर में रह रहा था। वहीं काम करता था। करीब चार साल पहले वीरेंद्र की पत्नी को छोटा भाई इंदेश्वर ने अपने पास रख लिया, तो वीरेंद्र जशपुर से सोगड़ा आ गया और मां-बाप के साथ रहने लगा। इंदेश्वर, वीरेंद्र की पत्नी के साथ जशपुर में रहता था। तब से दोनों के बीच आपस में मनमुटाव चल रहा था।
 

गुरुवार को इंदेश्वर दिवाली मनाने मनाने सोगड़ा आया था। इंदेश्वर और वीरेंद्र दोनों घूम-घूम कर त्योहार मना रहे थे। शाम करीब 4.30 बजे जब बहन फूलमनी अपने पिता के घर गई, तो देखी कि दरवाजा के सामने घर के अंदर इंदेश्वर खून से लथपथ मरा पड़ा था। फूलमनी ने यह बात जाकर अपने भाई अनेवश्वर बताई। जिसके बाद अनेश्वर अन्य गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि भाई इंदेश्वर घर के अंदर मरा पड़ा था। उसके सिर एवं सीना में धारदार हथियार से मारने का निशान दिख रहा था। काफी खून जमीन में गिरा हुआ था। उसके माता-पिता घर में नहीं थे।
अनेश्वर ने पुलिस को बताया कि इंदेश्वर ने वीरेंद्र की पत्नी को रख लिया था। इस कारण वह अंदर ही अंदर जलता था और उसी कारण किसी धारदार हथियार से वीरेंद्र ने ही इंदेश्वर को मार कर उसकी हत्या कर दी है। अनेश्वर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.