scriptपति करता था बीवी पर शक,पत्नी ने हत्या कर लाश को रातों- रात लगाया ठिकाने,ऐसे खुला राज | Wife killed husband due to prostitution blame on her | Patrika News

पति करता था बीवी पर शक,पत्नी ने हत्या कर लाश को रातों- रात लगाया ठिकाने,ऐसे खुला राज

locationजशपुर नगरPublished: Mar 07, 2020 04:53:01 pm

Submitted by:

CG Desk

पुलिस ने सुलझाया अंधे कत्ल की गुत्थी,गमछे से गला घोंटकर हुई थी हत्या,हत्या में पत्नी का साथ देने वाले आरोपी भी होंगे गिरफ्त में।

पति करता था बीवी पर शक,पत्नी ने हत्या कर लाश को रातों- रात लगाया ठिकाने,ऐसे खुला राज

पति करता था बीवी पर शक,पत्नी ने हत्या कर लाश को रातों- रात लगाया ठिकाने,ऐसे खुला राज

जशपुर. छत्तीसगढ़ में अपरध लगातार जारी है। 2 मार्च की दरम्यिानी रात पत्थलगांव के बिलाईटांगर मौहल्ले मे रहने वाली एक महिला ने गमछे से गला घोंटकर अपने पति की हत्या कर दी थी, उसने साक्ष्य मिटाने के लिए हत्या मे प्रयुक्त गमछे को जलाकर नष्ट कर दिया था और पति के शव को पास की एक सुनसान जगह के कमरे में फेंककर वापस घर चली आई थी।
इस घटना का खुलासा मृतक का शव देखकर 3 मार्च की सुबह हुआ और युवक की हत्या की आशंका से लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रथम विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्कवायड की मदद ली थी। 3 मार्च को डॉग स्कवायड की मदद से पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या के जुर्म में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी सुकन्या गोस्वामी ने अपने बयान में मृतक पति अजय गोस्वामी के साथ घरेलू विवाद एवं चरित्र शंका को लेकर हमेंशा लडाई झगड़ा होना बताया था। उसका कहना था कि उसका पति उस पर हमेंशा शक करते हुए काम ना करने की बात कहा करता था, जिसके कारण उनके बीच मारपीट हुआ करती थी और हत्या की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और गुस्सायी पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला का बयान के अनुसार हत्या का साक्ष्य मिटाने एवं हत्या करने के जुर्म मे भा.द.वि की धारा 201(ए) एवं धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये महिला को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

महिला के साथ अन्य आरोपी के होने की शंका
महिला द्वारा अकेले अपने पति की हत्या करने एवं उसके शव को पास की सुनसान जगह मे फेंककर आने की बात मौहल्ले वालों के गले से उतर नही रही है। मौहल्ले वालों द्वारा हत्या में आरोपी महिला के साथ अन्य लोगों की संलिप्ता होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस संबंध मे पुलिस ने अभी तक अन्य आरोपियों का साथ होने की पुष्टि नहीं की है, पर मौहल्ले वाले दबी जुबान महिला के साथ पति की हत्या करने मे कुछ अन्य लोगों का भी हाथ होने की बात कह रहे हैं।


पुलिस की विवेचना आरोपी महिला के साथ अन्य लोगों की संलिप्ता को लेकर शुरू की गई थी, पर सामने आए तथ्यों में ऐसा कोई सुराग हासिल नहीं हो पाया है।
संतलाल आयाम, थाना प्रभारी पत्थलगांव

ट्रेंडिंग वीडियो