scriptमॉडर्न रिकॉर्ड रूम का निर्माण अटका | Modern building stuck record room | Patrika News

मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का निर्माण अटका

locationभोपालPublished: Dec 19, 2015 11:05:00 am

Submitted by:

suresh mishra

रीवा। जिले मे भू-अभिलेखागारों के लिए निर्माणाधीन मॉडर्न रिकॉर्ड रूम एक साल बाद भी तैयार नहीं हो सके। इतना ही नहीं जिले से लेकर तहसील मुख्यालयों पर अभिलेखागारों में रखे खसरा (दस्तावेज) स्कैन कर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। जिला प्रशासन की शिथिलता के चलते भू-अभिलेखों के अपलोड की प्रगति धीमी […]


रीवा। जिले मे भू-अभिलेखागारों के लिए निर्माणाधीन मॉडर्न रिकॉर्ड रूम एक साल बाद भी तैयार नहीं हो सके। इतना ही नहीं जिले से लेकर तहसील मुख्यालयों पर अभिलेखागारों में रखे खसरा (दस्तावेज) स्कैन कर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। जिला प्रशासन की शिथिलता के चलते भू-अभिलेखों के अपलोड की प्रगति धीमी है। यही करण है कि जिले में अभी तक 27 लाख खसरों में से महज 5 लाख खसरा की स्कैनिंग की गई है।
शासन जिला एवं तहसील स्तर पर भू-अभिलेखों को सुरक्षित करने के लिए मॉर्डन रिकार्ड रूम बना रहा है। जिले में करीब एक साल से मॉर्डन रिकार्ड रूम और अभिलेखों के स्कैनिंग का काम चल रहा है। लेकिन अफसरों की शिथिलता के चलते प्रगति कछुआ चाल से भी धीमी है। बताया गया कि जिला मुख्यालय पर जिला निर्वचन भवन में मॉर्डन रिकार्ड रूम बनाया जा रहा है। जिसकी प्रगति पचास फीसदी भी नहीं है। कमोवेश यही हाल तहसील स्तर पर तैयार किए जा रहे रिकार्ड रूमों की है।

यहां तैयार किए जा रहे रिकॉर्ड रूम
हुजूर, गुढ़, रायपुर कर्चुलियान, मनगवां, मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी, सेमरिया, सिरमौर, त्योंथर में मॉर्डन रिकार्ड रूम बनाया जा रहा है।जिनका कॉम्पेक्ट स्टोरेज इन तहसीलों में हुजूर का हुजूर, गुढ़ का हुजूर, रायपुर कर्चुलियान का हुजूर, मनगवां का हुजूर, मऊगंज का मऊगंज-2, मऊगंज-1 का हुजूर-1, नईगढ़ी-1 का हुजूर-1, सेमरिया-1 का सिरमौर-1, सिरमौर-2, त्योंथर-2, त्योथर-1 का हुजूर-1 बनाया जा रहा है। इसी तरह एडमिन और सर्वर भी बनाए जाएंगे। बताया गया कि प्रथम चरण का काम रायपुर कर्चुलियान, मनगवां, त्योंथर और सिरमौर में किया गया हैशेष तहसीलों में अभी तक कार्य अर्पूण हैं।

चेतावनी पर बढ़ाई मशीनें
जिला मुख्यालय के भू-अभिलेखागार में शासन के चेतावनी के बाद मशीनों की संख्या बढ़ाकर स्क्रैनिंग तेज कर दी है।शासन के पत्र पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और मॉर्डन रिकार्ड रूम तैयार किया जा रहा है। कंपनी को चेतावनी दी है कि 26 जनवरी 2016 को अभिलेखागारों का मॉडन रिकार्ड रूम शुभारंभ करना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो