scriptफ्लाई ओवर हादसा: अपनी शादी के लिए गाड़ी चलाकर एक-एक पैसे जोड़ रहा था अरुण, होने वाली दुल्हन को मिली उसके मौत की खबर तो… | arun collect money for his marriage bride reaction after his death new | Patrika News

फ्लाई ओवर हादसा: अपनी शादी के लिए गाड़ी चलाकर एक-एक पैसे जोड़ रहा था अरुण, होने वाली दुल्हन को मिली उसके मौत की खबर तो…

locationजौनपुरPublished: May 17, 2018 12:36:40 pm

अपनी शादी के लिए गाड़ी चलाकर एक-एक पैसे जोड़ रहा था अरुण,

arun collect money for his marriage bride reaction after his death new

अपनी शादी के लिए गाड़ी चलाकर एक-एक पैसे जोड़ रहा था अरुण,

जौनपुर. सोचिए किसी घऱ में शादी हो औऱ होने वाले दूल्हे की ही मौत हो जाए। कल्पना करना भी मुश्किल है कि, घरवालों का क्या हाल होगा औऱ जरा उस लड़की के बारे में सोचिए जिसकी कुछ दिन बाद ही शादी होने वाली हो औऱ उसे ये पता चले कि, उसका होने वाला पति अब इस दुनिया में नहीं रहा। जिसके साथ वो उमंग भरे जीवन के सपने दे रही थी। जो उन दोनों के जीनव के लिए एक-एक पैसे जोड़ रहा था। मेहनत कर रहा था ताकि वो धूमधाम से अपनी शादी कर सके। उस घर का जवान बेटा जो गाड़ी चलाकर अपने घरवालों की देख-रेख कर रहा था, उस मां-बाप पर क्या बीती होगी।
दरअसल, वाराणसी में मंगलवार की शाम हुए भीषण हादसे में जौनपुर के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। मृतकों में माता, पिता, बेटा और दो करीबी रिश्तेदार शामिल हैं। यह मनहूस खबर मिलते ही दोनों परिवार वालों में कोहराम मचा गया है। बता दें कि, सरायखाजा थाना क्षेत्र के भरौद गांव के निवासी रघुनाथ की पत्नी विद्या देवी के इलाज कराने के लिए पति रघुनाथ, बेटा अरुण उर्फ सिंकंदर और रघुनाथ के बहनोई खुटहन थाना क्षेत्र बंदनपुर गांव के 32 वर्षीय रामचंद्र पुत्र नन्हे लाल पासवान और 48 वर्षीय रामचेत बोलेरो से बीएचयू गए हुए थे। इलाज कराकर वापस लौटते समय कैंट स्टेशन पर हुए हादसे के शिकार हो गए। मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवार को ढाढस दिलाने के लिए एसडीएम शाहगंज समेत भारी पुलिस बल गांव में पहुंचे।
ड्राइवर अरूण की होने वाली थी शादी

इस हादसे मारे गए अरुण उमॅ 25 साल की शादी 13 जून को होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। अरूण भी अप शादी को लेकर बहुत खुश था। यह परिवार खेती करके अपना जीवन यापन करता था। वहीं घर खर्चे में अरूण बोलेरो गाड़ी का ड्राइवर था। जो गाड़ी चलाकर अपनी शादी के लिए पैसे जोड़ रहा था। जो शेहरा बाधने से पहले दिनि.ा को अलविदाकर गया। वहीं जब लड़की पक्ष वालों को इस हादसे की खबर लगी तो वहीं भी कोहराम मच गया। जब होने वाली दुल्हन को पता चला कि, अब वो शख्स इस दुनिया में नहीं रहा तो उसे यकीन नहीं हुआ। उसने कहा ये गलत है औऱ फिर खामोश हो गई। लड़के और लड़की पक्ष सहित सभी का बुरा हाल था क्योंकि शादी की खुशियां अब मातम में बदल चुकी थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो