scriptभतीजे ने बुआ के साथ की छेड़खानी, पुलिस तक पहुंचा मामला | Aunty Molested by Nephew in Jaunpur | Patrika News

भतीजे ने बुआ के साथ की छेड़खानी, पुलिस तक पहुंचा मामला

locationजौनपुरPublished: Oct 23, 2019 04:20:45 pm

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

Molestation

छेड़खानी

जौनपुर. यूपी के जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को अपने भतीजे पर ही छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उसने भतीजे के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल आरोपी फरार है।
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका भतीजा उमेश अकसर उसे छेड़ता था। बुधवार को वह गोबर लेकर फेंकने जा रही थी। तभी उसकी भाभी प्रमिला ने कहा गोबर यहां मत फेंको।ऐसे में वह दूसरी और गोबर लेकर जा रही थी। वहां प्रमिला का पुत्र उमेश पहले से ही मौजूद था। उसने हाथ पकड़ कर खींचना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारने पीटने और गाली देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उमेश मिश्रा के विरुद्ध छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी सदानन्द सिंह का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो