scriptजौनपुर में बदमाशों ने बैंक कैशियर को मारी गोली, गंभीर | Bank cashier shot in Up jaunpur | Patrika News

जौनपुर में बदमाशों ने बैंक कैशियर को मारी गोली, गंभीर

locationजौनपुरPublished: Jan 30, 2020 08:31:37 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

सिकरारा थाना क्षेत्र का मामला

firing.jpg

,,

जौनपुर. सिकरारा थानांतर्गत डीहजहानिया गांव मोड़ के पास गुरुवार को बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। पीड़ित बैंक कैशियर है और बैंक वापस घर लौट रहा था। उसको गम्भीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस पहुंची तो मौके से कारतूस का खोखा बरामद हुआ। हालांकि हमला किस वजह से हुआ पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।

जौनपुर नगर निवासी अनिल मौर्या सिकरारा थानांतर्गत लाला बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। रोज की तरह लगभग पांच बजे बैंक का काम निबटाने के बाद वे बाइक से घर जा रहे थे। डीहजहानिया गांव के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछे से उनको गोली मार दी। खुद पर हुए हमले से भी बैंक कर्मी की हिम्मत नहीं टूटी। वे बदमाशों से बचते हुए बैंक वापस पहुंच गए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनको खून से लथपथ देखा तो भौचक्के रह गए। आनन फानन में उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। सूचना पुलिस को दी गई तो थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गई। जांच वहां पुलिस को कारतूस का खोखा बरामद हुआ।
BY- JAVED AHMED

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो