scriptभाजपा के इस अभियान से विपक्षी हो जाएंगे पस्त | Bhartiya Janta Party will increase Tension of Opposition from campaign | Patrika News

भाजपा के इस अभियान से विपक्षी हो जाएंगे पस्त

locationजौनपुरPublished: Aug 29, 2018 10:53:05 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

इस अभियान में बूथ लेवल पर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी

BJP

भाजपा के इस अभियान से विपक्षी हो जाएंगे पस्त

जौनपुर. भाजपा गुरुवार से बड़ा अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान में बूथ लेवल पर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। जौनपुर पहुंचे जिला प्रभारी (संगठन) एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने जिला कैंप कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 30 अगस्त को इस जनपद के सभी मंडलों की बैठक होगी। इसमें सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी, मण्डल पदाधिकारी तथा मण्डल के निवासी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़े-

सांप काटने के बाद झाड़फूंक के चक्कर रह गये परिवार के लोग, हुई विवाहिता की मौत

31 अगस्त से 5 सितम्बर के मध्य बूथों का सत्यापन कार्य सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक व सेक्टर बूथ संरचना प्रमुख द्वारा होगा। बूथ समिति प्रोफार्मा ए व बूथ समिति कार्य विभाजन फार्म बी भर कर 7 सितम्बर को मण्डल स्तर पर जमा करना है। 8 सितम्बर को पुन: जिला कार्यालय पर मण्डल स्तरीय बैठक में फॉर्म जिला कार्यालय पर जमा करना होगा। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत सभी बूथों पर जाकर अधिक से अधिक सदस्य पार्टी से जोड़ें। विशेष रूप से पिछड़े एवं अनुसूचित समाज से लोगों को जोड़ने का कार्य करें। इस बार की सदस्यता केवल बूथों पर ही होगी। संगठनात्मक वृत्त नंद पाण्डेय ने लिया। संचालन डॉ अजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर पुष्पराज सिंह, राम सिंह मौर्य, किरन श्रीवास्तव, अजीत प्रजापति, सतीश दुबे, संदीप तिवारी, पंकज मिश्रा, जनार्दन सिंह आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो