जौनपुर

कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा की मजबूती: पुष्पराज

वरिष्ठ भाजपाजनों का उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया

जौनपुरJun 23, 2019 / 10:30 pm

Ashish Shukla

कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा की मजबूती: पुष्पराज

जौनपुर. भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने चैकिया स्थित माता शीतला का दर्शन पूजन किया। इसके उपरांत खरका कॉलोनी स्थित जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर तथा अंबेडकर किराया स्थित संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पश्चात पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ,हरिश्चंद्र सिंह ,ईश्वर देव सिंह ,अशोक श्रीवास्तव ,पूर्व सांसद डॉक्टर के पी सिंह, राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, रघुराज प्रताप सिंह सहित सभी वरिष्ठ भाजपाजनों का उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया।
इसके पश्चात नगर मंडल के बूथ संख्या 394 पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान के विरोध का नारा बुलंद कर कश्मीर में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले डॉक्टर मुखर्जी के विचारों एवं मूल्यों को हम सभी कार्यकर्ता को अपने अंदर आत्मसाद करने की जरूरत है। जिला कैंप कार्यालय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर और मुंह मीठा कर जोरदार स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह को बधाई देते हुए पदभार ग्रहण कराया।
 

by- jawed ahmed
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.