scriptBJP के झंडे से जूता पोछने पर बवाल!, पुलिस पर फेके पत्थर, मौके पर मय फोर्स पहुंचे डीएम | BJP Workers Ruckus after BJP Flag Insult Misunderstanding | Patrika News

BJP के झंडे से जूता पोछने पर बवाल!, पुलिस पर फेके पत्थर, मौके पर मय फोर्स पहुंचे डीएम

locationजौनपुरPublished: May 12, 2019 11:36:24 am

खुटहन थानान्तर्गत अकबरपुर बूथ के नजदीक का मामला।

जौनपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं के सवाथ विवाद के बाद सपा विधायक और पूर्व मंत्री शैलेन्द यादव ललई के नजरबंद करने की घटना के बाद जौनपुर के खुटहन थानाखेत्र में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के हंगामे की खबर है। जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के शाहगंज विधानसभा अन्तर्गत खुटहन थानान्तर्गत अकबरपुर बूथ के पास एक खंभे पर बीजेपी का झंडा लगा था।
 

एक होमगार्ड ने देखा और अपने अधिकारियों से बताया, जिसके बाद निर्देश मिलने पर वह झंडा उतारने लगा। इसी दौरान झंडा नीचे गिर गया। इस पर लोगों को शक हुआ कि झंडे से जूता पोछ रहा है। उसके बाद भाजपाइयों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोपी होमगार्ड से भाजपाइयों ने झड़प भी की। इसके बाद फोर्स ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ का तितर बितर कर दिया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। अभी फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है।
By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो