scriptआधी रात को लड़की के घर में घुस गया प्रेमी, पिता ने बेटी के साथ इस हाल में देखा तो ले ली जान | Boy and Girl Found Together in Room Father Killed Lover | Patrika News
जौनपुर

आधी रात को लड़की के घर में घुस गया प्रेमी, पिता ने बेटी के साथ इस हाल में देखा तो ले ली जान

यूपी के जौनपुर में प्रेमिका के घर में घुस गया उसका प्रेमी, लड़कीके पिता ने देखते ही ले ली जान।

जौनपुरApr 21, 2018 / 06:27 pm

रफतउद्दीन फरीद

Lover

लवर

जौनपुर. रात का करीब साढ़े ग्यारह बजा था। परिवार के लोग सो रहे थे। इसी बीच कुछ हलचल हुई और दबी हई आवाज सुनायी दी तो परिवार के लोगों की नींद टूट गयी। परिवार की एक लड़की का आशिक उसके कमरे में था। आशिक को बेटी के साथ इतनी रात में ऐसे देखकर पिता का खून खौल उठा। इसके बाद पिता ने जो खौफनाक कदम उठाया कि बेटी के आशिक की जान ही ले ली।

मामला जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के करौंदी गांव का है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले योगेंद्र राजभर की बेटी का पड़ोस के ही उसी की जाति के लड़के विकास कुमार राजभर से प्रेम प्रसंग था। यह बात लड़की के पिता को मंजूर नहीं थी। उसने कई बार इसका विरोध भी किया था। बावजूद इसके विकास नहीं माना और उसने लड़की से मिलना-जुलना जारी रखा।

इसी बीच शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे के आस-पास विकास प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। वहां पहुंचा तो दुर्भाग्य से कुछ हलचल हुई और परिवार वालों की नींद टूट गयी। बताया गया कि परिजन जाग गए और जब विकास को अपने ही घर इतनी रात को बेटी के कमरे में देखा तो लड़की का पिता आग बबूला हो गया। गुस्से में उसे कुछ नहीं सूझ रहा था। इसी बीच उसकी नजर पास ही रखे चाकू और पेंचकस पर पड़ी।

उसने आव देखा न ताव, दे दनादन चाकू और पेंचकस से घोंपकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को घर से करीब 50 मीटर दूर ले जाकर फेंक आया। इसके बाद परिवार के साथ फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने देर रात ही पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसओ धनीराम वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता अतारू की तहरीर पर योगेंद्र, उसके बेटे और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाशी के लिये छापेमारी की जा रही है।
by Javed Ahmad

Home / Jaunpur / आधी रात को लड़की के घर में घुस गया प्रेमी, पिता ने बेटी के साथ इस हाल में देखा तो ले ली जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो