scriptप्रियंका ने कहा इतना कमजोर और… पीएम आज तक नही देखा | congress leader priyanka gandhi big attack on pm modi in jaunpur | Patrika News

प्रियंका ने कहा इतना कमजोर और… पीएम आज तक नही देखा

locationजौनपुरPublished: May 09, 2019 10:27:37 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

उन्होने एक के बाद एक आरोप लगाते हुए कहा कि वो सिर्फ देश की जनता को मुद्दे से भटकाने का काम कर रहे हैं

up news

प्रियंका ने कहा इतना कमजोर और… पीएम आज तक नही देखा

जौनपुर. पीएम मोदी गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा करने पहुंचे थे तो वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगने पहुंची थी। बदलापुर तहसील मुख्यालय से कुछ ही दूर पर सरोखनपुर गांव में प्रियंका ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा हमला बोला। उन्होने कहा कि कमजोर और कायर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा। प्रियंका यहीं नहीं रूकीं उन्होने एक के बाद एक आरोप लगाते हुए कहा कि वो सिर्फ देश की जनता को मुद्दे से भटकाने का काम कर रहे हैं इसलिए अनाब सनाब बयान देने का काम कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने मोदी और भाजपा पर देशभक्ति के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम देश भक्ति के नाम पर किसी पार्टी को गुमराह नहीं करने देंगे। उन्होने कहा कि ये सरकार हर किसी का अधिकार मारना चाहती है। न लोगों को उनके काम का दाम मिल रहा है और न ही किसानों ने उनकी मेहनत की कमाई मिल रही है। इस सरकार में जो अपने हक की बात करता है उसे देशद्रोही साबित करने के लिए सरकार हर जतन करने में जुट जाती है। उन्होने कहा कि ये सरकार सिर्फ झूठ के आधार पर चल रही है। पीएम में इतनी हिम्मत नहीं है कि आकर लोगों के सामने सच्चाई बोल सकें।
अपने दल की तारीफ करते हुए कहा कि राजनीतिक शक्ति कांग्रेस पार्टी में है। हमारे घोषणा पत्र में जनता की आवाज है। वो आपकी शक्ति है। इसे पहचानिए और अपना वोट दीजिये। कहा कि अगर सरकार के पास किसानों की आवाज सुनने का वक्त नहीं है तो ऐसे में जनता को अब खुद चौकीदारी करनी पड़ेगी। पहले 15 लाख देने का वादा करने वाले जब कुछ नहीं दे सकते तो फिर छह हजार देने की स्कीम लेकर आये हैं पर जान लीजिए की ये सब बस चुनावी लालीपाप है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो