script

यूपी में दबंगों का कहर, उधार का पैसा वापस मांगने पर युवक का दोनों हाथ काटा

locationजौनपुरPublished: Jan 20, 2019 09:58:43 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

भाई की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया है।

Dabang cut Young man hand

युवक का दोनों हाथ काटा

जौनपुर. जिले में रूह कंपा देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया, जिसने भी सुना उनके मुंह से आह निकल गई। दरअसल बख्शा थानांतर्गत मखदूमपुर गांव में उधार दिया पैसा मांगने गए युवक का दबंगों ने दोनों हाथ काट लिया। फिर उसे वहीं बेहोश छोड़कर फरार हो गए। परिजन को जानकारी हुई तो इलाज के लिए ले गए। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया है।

सुजानगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी राजेश बिंद ने तहरीर दी कि उसके भाई राकेश बिंद ने क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी राम आसरे बिंद को तीस हजार रुपये उधार दिके थे। तय दिन पर रुपये मांगे तो नहीं मिले। इसके बाद जब भी रकम वापस लौटाने को कहने पर आनाकानी करता था। बीते 9 जनवरी को राकेश तकादा करने गया तो राम आसरे बिंद, लाल बहादुर बिंद व एक अज्ञात व्यक्ति उसे औंका इंटर कॉलेज के पास ले उठा ले गए। वहां जाकर उसकी पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से दोनों हाथ काट दिए। इससे वो लहूलुहान होकर वहीं बेहोश हो गया। आरोपी उसी हालत में छोड़ कर भाग गए।
परिजनों ने उसका बीएचयू में इलाज कराया तो जान बची। इलाज के दौरान आंशिक रूप से जुड़ा हाथ काटकर निकलना पड़ा। तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष अरविंद यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
BY- JAVED AHMED

ट्रेंडिंग वीडियो