script

संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की चर्चा

locationजौनपुरPublished: Nov 14, 2018 02:09:32 pm

जौनपुर के सरायख्वाजा थानान्तर्गत कयार राजभर बस्ती के पास की घटना।

Hanging

फांसी का फंदा

जौनपुर. यूपी के जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार राजभर बस्ती के समीप सागर पोखरे के पास बुधवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाने तो हत्या कर लटकाए जाने की चर्चा हो रही थी। लिया। पुलिस शव को पोस्टटमार्ट के लिए भेज रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।
कयार गांव निवासी संजय राजभर उम्र 37 वर्ष पुत्र चंद्रजीत राजभर मंगलवार की परिवार में अनबन हुई थी। दुखी होकर घर से निकल गया था। घर से करीब 800 मीटर दूर सागर पोखरे के पास उसका शव पेड़ से लटकता मिला। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सनसनी फैल गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। परिवार और पुलिस आत्महत्या बता रही है और ग्रामीण मामले को संदिग्ध बता रहे हैं।
By Javed Ahmad

ट्रेंडिंग वीडियो