कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिला अस्पताल में एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर किसी ने यह बात फैला दी की ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से यह मौते हुई हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि सीएमएस डॉ. एस के शर्मा का कहना है कि यह खबर पूरी तरह गलत है, जिसकी जानकारी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी है। बताया जाता है कि सभी मरीज गंभीर रूप से सांस की बीमारी से पीड़ित थे।
यह भी पढ़ें
बेड में बिछे मिले 6.31 करोड़ के गद्दे, जानिए कैसे चार कमरों में रहता है दो भाइयों का परिवार
सोशल मीडिया से उड़ी अफवाह रात में अचानक किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से चार मरीजों की मौत हो गई। जिसकी जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन द्वारा जांच कराई गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने बताया कि ये मात्र अफवाह थी। यह भी पढ़ें