scriptशाही ईदगाह में सुबह 8.30 बजे होगी बकरीद की नमाज, जानिये कहां कब है नमाज | Eid ul Azha Namaz Time Table in Jaunpur 2018 | Patrika News

शाही ईदगाह में सुबह 8.30 बजे होगी बकरीद की नमाज, जानिये कहां कब है नमाज

locationजौनपुरPublished: Aug 21, 2018 01:23:32 pm

जौनपुर में बकरीद की नमाज प्रमुख ईदगाह और मस्जिदों में अदा करायी जाएगी।

jaunpur Eidgah Shahi

जौनपुर ईदगाह शाही

जौनपुर. ईद उल अजहा यानि बकरीद को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लोगों ने अपने कुर्बानी के लिए जानवर खरीद लिये हैं। आखिरी दिन मंडियों में सस्ते जानवर के लिये रुके लोग मंगलवार को भी खरीदारी में जुटे हुए हैं। नमाज के लिए इबादगाहों में भी सारे इंतजाम किए जा चुके हैं। अलग-अलग स्थानों पर नमाज का अलग समय मुकर्रर है।
शाही ईदगाह के सदर ने बताया कि ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे अलहाज मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी की सरपरस्ती में मौलाना फैसन कमर पढ़ाएंगे। नमाज के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने बताया कि मदरसा हुसैनिया में बकरीद की नमाज 8 बजे व हनफिया 8.40 बजे पढ़ी जाएगी। बड़ी मस्जिद में, खानकाह रशीदिया, में 8.35 बजे, बल्लोचटोल पठानीटोला 8.35, सब्जी मंडी स्थित में 8.35, ढालगरटोला स्थित बाड़े की मस्जिद में सवा आठ बजे। पालीटेक्निक चैराहा स्थित हादीरजा मस्जिद में 8.40 पर नमाज पढ़ी जाएगी। नकी फाटक पर मौलाना सफदर हुसैन जैदी नमाज पढ़ाएंगे।
वहीं मीरगंज के भिदुना रोड स्थित ईदगाह 7.30 बजे मौलाना अखलाक, मड़ियाहूं के शाही ईदगाह में साढ़े सात बजे मौलाना जहीरुद्दीन, गौराबादशाहपुर कस्बा के गौरा गांव स्थित ईदगाह में साढ़े सात बजे मौलाना दाऊद आलम व कुकुहां मोड़ स्थित ईदगाह में पौने आठ बजे हाफिज अशहद अदा कराएंगे। बदलापुर के पुरानी बाजार ईदगाह में सुबह 8.30 बजे हाफिज तारीफ महमूद आलम व तहसील परिसर स्थित मस्जिद में हाफिज शकील अहमद 8 बजे नमाज पढ़ाएंगे।
थानागद्दी के खर्गसेनपुर गांव स्थित ईदगाह में प्रातः साढ़े आठ बजे मौलान मोहम्मद करीम, खुटहन क्षेत्र के गौसपीर दरगाह पर बकरीद की नमाज सुबह 7.30 बजे इमाम हाफिज अंसार तथा पटैला बड़ी मस्जिद पर इसी समय मौलाना महबूब उल्लाह पढ़ाएंगे। शाहगंज की बडी मस्जिद में मौलाना हमजा कासिमी 7.30 बजे, मुंगराबादशाहपुर की अकबरी मस्जिद में 7 बजे मौलाना मंसूर आलम, ईदगाह में 7.30 बजे मौलाना शव्वाल, जामा मस्जिद में 8 बजे अब्दुल वहीद कादिरी नमाज पढ़ाएंगे।
By Javed ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो