scriptकिशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, क्षुब्ध पीड़िता ने लगाई आग | Gang rape attempt with minor in Jaunpur News in Hindi | Patrika News

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, क्षुब्ध पीड़िता ने लगाई आग

locationजौनपुरPublished: Oct 24, 2017 09:46:00 am

शौच के लिए थी किशोरी, गांव के ही तीन लोगों ने दबोचा, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र की घटना

Self-immolation

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, क्षुब्ध पीड़िता ने लगाई आग

जौनपुर. मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास से क्षुब्ध 16 वर्षीय किशोरी ने केरोसिन छिड़क कर आग लगा लिया। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तीनों आरोपियों को पहचान लिया गया है। पर सभी आरोपी पुलिस की फरार चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें

ननिहाल आई किाशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

किशोरी शौच के लिए घर के बगल गई थी। जाते समय दरवाजे पर बैठी मां को बता कर गई। खेत में पहुंचते ही पहले से मौजूद गांव के ही तीन दबंग मनचलों ने उसे दबोच लिया। उसका मुंह दबा कर पास के खेत में उठा ले गए। वहां उसके कपड़े फाड़ कर अलग कर दिए। तीनों दुष्कर्म का प्रयास कर ही रहे थे कि अचानक किशोरी के मुंह से आरोपी का हाथ हट गया। उसने शोर मचाया तो आवाज सुन कर मां चिल्लाती हुई खेत की ओर भागी। उसको आता देख आरोप भाग निकले। खेत में बेटी को अर्द्धनग्न हालत में देख मां उसे किसी तरह घर ले आई। तब तक गांव के और लोग भी जुट गए। अभी बाहर लोग आरोपियों और घटना पर आक्रोश व्यक्त कर ही रहे थे कि घर के भीतर से फिर किशोरी के चीखने की आवाज आई। सभी दौड़े तो उसे आग में झुलसते हुए देखा। किसी तरह आग बुझा कर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें

खूनी संघर्ष में पिता के बाद बेटे की भी मौत

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। खेत से मिले किशोरी के कपड़ों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चिकित्सकों की मानें तो किशोरी 50 प्रतिशत झुलसी है और उसकी हालत नाजुक है। आरोपियों में एक युवक दो बच्चों का पिता भी है। एसपी केके चैधरी ने बताया कि गांव के ही तीन लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। तीनों की पहचान हो चुकी है। वे फरार चल रहे हैं, तलाश जारी है।
by Javed Ahmed

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो