scriptबीच बाज़ार चार शोहदों से अकेले भिड़ गई छात्रा, रक्षाबंधन के दिन सिखाया ऐसा सबक कि… | Girl Beats up four Youths after Molested on Road | Patrika News

बीच बाज़ार चार शोहदों से अकेले भिड़ गई छात्रा, रक्षाबंधन के दिन सिखाया ऐसा सबक कि…

locationजौनपुरPublished: Aug 26, 2018 08:47:36 pm

कालेज से आते-जाते करते थे छेड़खानी, दो गिरफ्तार, दो फरार।

Molestation

मॉलेस्टेशन

जौनपुर. छेड़खानी से तंग एक छात्रा ने शनिवार की शाम बाइक सवार शोहदों को मछलीशहर नगर के बीच बाज़ार में पीट दिया। आसपास के लोगों ने छात्रा को अकेले उलझा देखा तो उन्होंने भी मनचलों की पिटाई कर दी। दो बदमाश भाग निकले जबकि दो को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें

बसपा विधायक ने ओढ़ा भगवा, बंदूकधारियों के साथ निकला कांवड़ा यात्रा पर, सामने आया वीडियो

मछलीशहर नगर के एक मोहल्ले की निवासी युवती बीए की छात्रा है। वो शनिवार की शाम कालेज से घर जा रही थी। इसी बीच दो मोटर साइकिलों पर सवार चार युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे।
इसे भी पढ़ें

भाजपा विधायक नहीं बचा पाए अपने चहेते को, एसआई रजितराम यादव के खिलाफ हुई कार्रवाई

छात्रा ने आव देखा न ताव एक बाइक पर सवारों को नीचे खींच लिया। इसके बाद उनके ऊपर टूट पड़ी। साथियों को पिटता देखा दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भाग निकले। पिट रहे युवक भी भागने का प्रयास करने लगे तो छात्रा ने बाइक की चाभी छीन ली। बीच सड़क हो रही उस गुत्थम गुत्थी को देख लोग भौचक्के रह गए। माज़रा समझते ही उनलोगों ने भी मनचलों को पीटना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें

यूपी में गठबंधन का निकला नया फार्मूला, सपा बसपा के बीच कांग्रेस को भी मिल सकती हैं 20 से 25 सीटें

किसी ने फोन किया तो पुलिस टीम पहुंच गई। इसके बाद युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने अपना नाम सादीगंज निवासी रिजवान और फैज़ान बताया। फरार दोनों साथी भी मोहल्ले के अमन और नाज़िश बताए गए। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो