scriptBREAKING: साफ्टीन में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत | Girl death after scarf trapped in rice meal machine | Patrika News

BREAKING: साफ्टीन में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत

locationजौनपुरPublished: Oct 21, 2018 08:04:53 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मतरी गांव की घटना

Girl death

राइस मिल में लड़की की मौत

जौनपुर. मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मतरी गांव में राइस मिल में काम कर रही किशोरी की साफ्टीन में फंसने से मौत हो गई। मृत किशोरी बृजराजी भोलानाथ सिह इंटर कॉलेज मतरी में कक्षा 11 की छात्रा थी।
सुजानगंज मार्ग पर स्थित उक्त गांव निवासी राजाराम पटेल की राइस मिल है। रविवार को परिवार के लोग मिलकर धान कुटाई का काम कर रहे थे। उक्त की पौत्री आंचल (17) भी परिवार के लोगों के साथ काम कर रही थी। इसी बीच उसका गले में लिपटा दुपट्टा साफ्टीन में फस गया और वह गिर पड़ी। परिवार के लोग तत्काल मशीन बन्द करके घायल आंचल को लेकर प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही घर में कोहराम मच गया।
BY- JAVED AHMED

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो