scriptहोमगार्ड ने डीएम कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कम्प | Home guard attempt to suicide in jaunpur | Patrika News

होमगार्ड ने डीएम कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कम्प

locationजौनपुरPublished: Mar 12, 2020 08:23:40 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

जौनपुर जिले के होमगार्ड ने पट्टीदारों से जमीनी विवाद के चलते उठाया कदम…

होमगार्ड ने डीएम कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कम्प

होमगार्ड ने डीएम कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कम्प

जौनपुर. गुरुवार को डीएम ऑफिस के सामने एक होमगार्ड ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसको देख जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दौड़ कर पहुंची पुलिस ने उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनते हुए हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि बदलापुर थाने में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। बदलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला मानधाता सिंह होमगार्ड है। पट्टीदारों से उसका जमीनी विवाद चल आ रहा है।
होमगार्ड सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मां के साथ पहुंचा। उसका इरादा था कि वहीं डीएम से फरियाद करेगा, अगर सुनवाई नहीं हुई तो वह मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लेगा। लेकिन इससे पूर्व इसकी जानकारी पुलिस को लग गयी। तत्काल पुलिस ने बोतल छीनते हुए उसे हिरासत में लेकर थाने ले गयी। यह खबर डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया।
अपर पुलिस अधीक्षक बोले
अपर पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि मानधाता सिंह अपने पट्टीदारों को फर्जी मुकदमे में फंसाना चाहता है। इसके लिए अपनी बाइक को सड़क पर छोड़कर लूट की झूठी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने उसकी बाइक बरामद कर लिया। अब वह दबाव बनाने के लिए षड़यंत्र रच रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो