अरे रूरिए आप अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाएं उससे पहले हम बता दें कि, भाभी और देवर के बीच कुछ ऐसा नहीं हुआ जो नहीं होना चाहिए। दरअसल, जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव की दलित बस्ती में सुबह पति, पत्नी और देवर सभी एक जगह थे। रोजमर्रा के काम जारी थे। हंसी-मजाक चल रहा था। इसी समय महिला का अपने देवर से मजाक करना भारी पड़ गया। महिला ने हंसी-हंसी में देवर से मजाक में कुछ ऐसा कर या कह दिया जो बात पति को बुरी लग गई। बस फिर क्या था मामले ने तूल पकड़ लिया औऱ वो हुआ जो नहीं होना चाहिए था।
पति राजबहादुर ने अपने पत्नी की जमकर पिटाई कर उसे लहुलुहान कर दिया। जिसके बाद पीड़ित पत्नी ने जलालपुर थाना पर पति के विरुद्ध तहरीर दिया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जानकारी ली है औऱ आगे की कार्रवाई कर रही है।