scriptजिस पत्नी के लिए बदला धर्म, बच्चा होने के बाद उसी को छोड़कर हुआ फरार | husband left wife after born baby who chande his dharma for her | Patrika News

जिस पत्नी के लिए बदला धर्म, बच्चा होने के बाद उसी को छोड़कर हुआ फरार

locationजौनपुरPublished: May 04, 2018 07:05:39 pm

महिला व आभूषण व्यवसाई का धर्म अलग-अलग होने के चलते महिला ने युवक से अपना धर्म परिवर्तन की शर्त रखी

HUSBAND LEFT WIFE

जिस पत्नी के लिए बदला धर्म, बच्चा होने के बाद उसी को छोड़कर हुआ फरार

जौनपुर. शादी के चार साल बाद पत्नी व बच्चे को छोड़ कर पति फरार हो गया। विवाहिता ने खेतासराय थाने में तहरीर देकर अपने पति को खोजने की लगाई गुहार पुलिस महिला की तहरीर ले कर छानबीन कर रही है। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कलां गावं की एक विवाहिता ने तहरीर दे कर आरोप लगाया है कि, शादी के चार साल बाद उसका पति उसे व उसके पुत्र को छोड़ कर फरार हो गया है।
उसके सुसराल वाले भी उसके पति की कोई जानकारी नही दे रहे हैं। विवाहिता ने थाने पर तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ धोखा देकर फरार होने का आरोप लगाया है। विवाहिता के अनुसार उसका मायका मानी कलां है कस्बा खेतासराय निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान मानीकलां में थी।
आभूषण खरीदने के दौरान उस युवक से जान पहचान हो गई। महिला व आभूषण व्यवसाई का धर्म अलग-अलग होने के चलते महिला ने युवक से अपना धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। जिससे युवक ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद मऊ के एक धर्मस्थल पर दोनों निकाह हुआ इसके बाद दोनों मुम्बई चले गए और पति पत्नी की तरह रहने लगे और एक पुत्र भी पैदा हुआ।
कुछ दिनों पूर्व पति अचानक उसे छोड़कर लापता हो गया। सुसराल वालो ने उसके बारे में अनभिज्ञता जता रहे है।थक हार कर महिला ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष योगेंद सिंह ने कहा कि महिला की तहरीर मिली है उसके द्वारा बताए गए तथ्यों की छानबीन कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें-

असलहे के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने बाइक और असलहे के साथ एक शातिर लुटरे को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व स्वाट प्रभारी विश्वनाथ यादव व एसआई अशोक कुमार इटहरा तिराहे के पास से सुभाष हरिजन पुत्र करिया निवासी गरोठनपुर थाना खेतासराय को मय असलहे व चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थाने खेतासराय व आजमगढ़ के थाना गम्भीरपुर , कान्धरापुर, बरदह कोतवाली में पंजीकृत हैं। कान्धरापुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान इसके साथी को गोली लगी थी, जो जेल में है । वहाँ मौके से शातिराना अन्दाज से गोली चलाते हुए अभियुक्त उपरोक्त भाग निकला था। विभिन्न थानों की पुलिस का सिरदर्द बना हुआ था। गिरफ्तार कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया। इनके अन्य साथियो की भी तलाश की जा रही है। उसके पास से एक देशी तमन्चा , एक हीरो होण्डा मोटर बरामद किया गया।
input जावेद अहमद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो