scriptनई नवेली दुल्हन करती रही इंतजार, इधर प्रेमिका संग फुर्र हुआ पति, पता चलने पर रह गई Shocked | husband run away with grlfriend left newlly married wife | Patrika News

नई नवेली दुल्हन करती रही इंतजार, इधर प्रेमिका संग फुर्र हुआ पति, पता चलने पर रह गई Shocked

locationजौनपुरPublished: May 19, 2018 12:40:14 pm

खूबसूरत प्रेमिका के प्यार में पागल था युवक

जौनपुर. मीरगंज थानांतर्गत रामगढ़ गांव से एक युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़कर प्रेमिका के साथ भाग निकला। चर्चा है कि, प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ दूसरी बार भागी है। गांव में इस प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरों पर है। रामगढ़ गांव निवासी युवक का अपनी मौसी के घर आना जाना लगा रहता था। इसी बीच घर की ही एक युवती से उसकी आंख लड़ गई। बुधवार के दिन घर से दोनों फरार हो गए। देर शाम तक परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
प्रेमिका युवती की भी दो वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है, किंतु शादी के बाद भी प्रेमी युवक उसके ससुराल आता जाता रहा। जिसकी जानकारी होने पर युवती के ससुराल वालों ने उसे निकाल दिया। इसके बाद से ही वह अपने मायके में रह रही थी। इधर प्रेमी युवक की भी शादी पिछले वर्ष हुई थी। प्रेम का भूत चढ़ा तो वह अपनी नई नवेली दुल्हन को घर में छोड़ कर पुरानी प्रेमिका के साथ फुर्र हो गया। लोगों ने बताया कि, जब प्रेमिका के घर वालों को पता चला कि वह अपने प्रेमी से बातें करती है तो घर वालों ने उस पर कड़ा प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था। इससे परेशान होकर युवती ने प्रेमी के साथ भाग निकली।
यह भी पढ़ें-

विधवा ने गांव के ही युवकों पर लगाया छेड़खानी का आरोप

मीरगंज थानांतर्गत एक़ गांव में कुछ दबंगों द्वारा विधवा महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया। पीड़ित महिला ने थाने पर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला के प्रार्थना पत्र पर दबंग युवकों के विरूद्ध पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
गांव निवासी विधवा ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर में अकेली थी। गांव के ही राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार पुत्र रामलखन व दिनेश कुमार पुत्र सत्यनारायण ने उसके साथ छेडखानी की, विरोध करने पर मारने पीटने लगे। दिनेश ने मेरे कपड़े फाड़ दिए और हाथ पकड़ कर कमरे मे खींचने लगा। पीड़ित महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने महिला की तहरीर पर सभी के खिलाफ छेडखानी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो