जलालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी मिठाई लाल की बड़ी बेटी की शादी 10 साल पहले नेवादा गांव में हुई थी। कुछ दिनों से उसकी पति का देवर छोटी बहन सोनी (20) से एकतरफा प्यार करने लगा था। इसी बीच परिजन ने सोनी की शादी कहीं और तय कर दी। सिरफिरे को जब ये बात पता चली तो उसने सोनी के सामने प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर सोनी ने मना कर दिया। ये बात उसको नागवार गुजरी।
मंगलवार देर रात सोनी और उसका परिवार घर में सो रहे थे। हाथ में धारदार हथियार लिए युवक किसी तरह घर में घुस गया। इसके बाद उसने सोनी का गला काट दिया। चीखने के आवाज़ सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। नज़ारा देख शोर मचाने लगे तो आसपास के लोग जुटने लगे। इसी बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। आनन फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जलालपुर पुलिस और आला अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया की युवती की बड़ी बहन के देवर पर हत्या का आरोप है। जांच चल रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।