scriptउरी में शहीद हुआ जौनपुर का ‘लाल’, घर की हालत देखकर रो पड़ेंगे आप  | jaunpur son rajesh martyr in uri kashmir | Patrika News

उरी में शहीद हुआ जौनपुर का ‘लाल’, घर की हालत देखकर रो पड़ेंगे आप 

locationजौनपुरPublished: Sep 19, 2016 04:45:00 pm

राजेश सिंह 6 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे, कश्मीर के उरी में आतंकियों के हमले में 17 जवान हुए थे शहीद 

 jaunpur son martyr in uri

jaunpur son martyr in uri

जौनपुर. जम्मू कश्मीर के उरी में शहीद हुए जवानों में जौनपुर का लाल भी शामिल था। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के रहने वाले राजेश कुमार सिंह आतंकियों के हमले में शहीद हो गये। तीन भाइयों में राजेश सबसे छोटे थे। घटना की सूचना जब परिजनों तक पहुंची और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

देखें वीडियो

राजेंद्र प्रसाद सिंह के सबसे छोटे बेटे राजेश सिंह 6 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। इन दिनों उनकी पोस्टिंग जम्मू के उरी में थी। रविवार की सुबह सेना के कैंप पर अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए। हमले में राजेश सिंह भी शहीद हो गए। रेडियो पर खबर प्रसारित हुई तो पिता राजेंद्र सिंह ने सुना, लेकिन उनको विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासनिक अमले से पुष्टि करने की कोशिश की तो कोई बताने वाला नहीं था। 

देखें वीडियो

करीब 24 घंटे बाद उनको टीवी चैनलों से इस खबर की पुख्ता जानकारी मिली। खबर घर पहुंची तो शहीद के गांव में मातम पसर गया। हर आंख नम हो गई। परिवार के हर सदस्य का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मां परमावती देवी, पत्नी जूली सिंह, बेटे ऋषांत सिंह के आंसू नहीं थम रहे थे। बस यही सवाल था कि अब जिंदगी कैसे गुजरेगी। गांव में हर तरफ मातम छाया है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो