scriptजौनपुर ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: चार महिला महारथियों के बीच कुर्सी की जंग | Jaunpur Zila Panchayat President Election Fight between Four Lady | Patrika News

जौनपुर ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: चार महिला महारथियों के बीच कुर्सी की जंग

locationजौनपुरPublished: Jul 01, 2021 02:38:40 pm

जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में एक तरफ समाजवादी पार्टी की ओर से निशी यादव हैं तो अपना दल एस (भाजपा गठबंधन) ने रीता पटेल को उतारा है। भाजपा से बगावत कर नीलम सिंह भी मैदान में हैं तो बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह भी मैदान में हैं। बस दो दिन बाद होगा ज़िला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला।

jaunpur zila panchayat candidates

जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

जौनपुर. जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला 2 दिन बाद होना है। जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिये लड़ाई दिलचस्प मोड़ पर है। प्रत्याशियों के लिहाज से ये सीट वीआईपी हो गई है। यहां एक तरफ ऐसे में भाजपा से बागी पूर्व सांसद हरिवंश सिंह की बहू नीलम सिंह जीत अपनी जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती समाजवादी पार्टी की निशी यादव हैं। उधर अपना दल एस (भाजपा गठबंधन) की रीता पटेल आैर बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह भी ताल ठोक रही हैं।


जिला पंचायत सदस्य का चुनाव होने के बाद से ही समाजवादी पार्टी लगातार 45 से 50 सदस्य जीतने की बात कर रही है। वहीं भाजपा की बागी नीलम सिंह तो 60 सदस्यों की परेड कभी भी करा लेने का दावा कर रही हैं। फैसले की तारीख 3 जुलाई नज़दीक आते-आते नीलम सिंह की तैयारियों ने फ़िज़ा भी बदल रखी है। मैराथन सम्पर्क और सदस्यों को अपने पाले में रखने की कोशिशें भी रंग लाने लगी हैं। राजनीतिक जानकार अब उनकी जीत के दावे करने लगे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि भाजपा के धुरंधरों ने अपना आशीर्वाद दे दिया है।


वार्ड नंबर 16 से नीलम सिंह ने जीत हासिल की तो एक सुर में सभी ने कहना शुरू कर दिया जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के खाते में जाएगी। वहीं, समाजवादी पार्टी ने भी नतीजे आने के बाद दावा किया कि करीब 45 से 50 सदस्य समाजवादी विचारधारा के जीते हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी ने किसी को भी अपने बैनर तले चुनाव नहीं लड़ाया था। नामांकन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी के लिए इन दोनों के अलावा धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला सिंह और भाजपा-अपना दल गठबंधन की रीता पटेल भी मैदान में हैं। हालांकि भाजपा में बगावत के बाद रीता पटेल की मुश्किल बढ़ गई है। दूसरी तरफ नीलम सिंह की ओर से लगातार 60 से अधिक सदस्यों के अपने पाले में होने का दावा किया जा रहा है।


हालांकि समाजवादी पार्टी ने भी 45 से 50 सदस्य अपने बताए हैं। जीत के लिए भी वह भी ताल ठोक रहे हैं। इन दोनों के बीच श्रीकला सिंह की दावेदारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि नीलम सिंह की इतनी बड़ी जीत के दावे को समाजवादी पार्टी की निशी यादव, श्रीकला सिंह या रीता पटेल में से कौन मिथ्या साबित कर सकता है।

By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो