scriptजमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, कई घायल | Many injured in Land Dispute | Patrika News

जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, कई घायल

locationजौनपुरPublished: Dec 31, 2018 11:04:07 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

Land Dispute

जमीनी विवाद

जौनपुर. यूपी के जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र कस्बा के बारी मार्ग पर रविवार की रात भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आाया है। जिसमें लाठी- डंडे और ईंट-पत्थर चले और फायरिंग भी हुई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। परिजनों इसकी सूचना यूपी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि कस्बा के बारी मार्ग पर कुलदीप व चन्द्रसेन के बीच विवाद हो गया। दो पक्षों में जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। इस विवादित जमीन पर रविवार की रात एक पक्ष दीवार बना रहा था। जिसे लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध किया तब विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बालेन्द्र यादव ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं कहा कि फायरिंग नहीं हुई है।
BY- Javed Ahmed

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो