scriptमानसिक विक्षिप्त लड़की हुई गर्भवती, मां के सामने खोला राज तो हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा, बोली 5 महीने से… | Mentally Disturbed girl pregnant after 5 Month Dirty Relationship | Patrika News

मानसिक विक्षिप्त लड़की हुई गर्भवती, मां के सामने खोला राज तो हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा, बोली 5 महीने से…

locationजौनपुरPublished: Sep 24, 2019 11:19:14 am

जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव का मामला।

Rape

रेप

जौनपुर. मानसिक रूप से कमजोर युवती से एक युवक लगातार पांच महीने तक दुष्कर्म करता रहा। हर बार वो उसे शादी कर लेने का झांसा दे देता। युवती ने गर्भवती होने पर युवक से बताया तो वो शादी से साफ मुकर गया। अब परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही राहुल पर अपनी 18 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपी युवक गाँव का दबंग है। वह लगातार पांच महीने से शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। बेटी के गर्भवती होने की जानकारी होते ही वह गर्भ गिरवाने का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता के बार-बार शादी की बात करने पर वह उसे जान मारने की धमकी देने लगा। इस डर की वजह से पीड़ित ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। इसी दौरान परिजन को किसी तरह मामले की जानकारी हुई। सभी ने युवक के घर जाकर उसकी मां को पूरी बात बताई, लेकिन उन्होंने कोई भी बात सुनने से इनकार कर दिया। धमकी दी कि जाओ जो करना है कर लो, बेटा शादी नहीं करेगा।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपित युवक अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। कोतवाल पर्व कुमार ने बताया की युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।
By Javed Ahmad

ट्रेंडिंग वीडियो