script

नाली में मिला लापता बालिका का शव, दुष्कर्म की आशंका

locationजौनपुरPublished: Jul 18, 2020 06:25:26 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– पुलिस ने तीन संदिग्धों को लिया हिरासत में

नाली में मिला लापता बालिका का शव, दुष्कर्म की आशंका

नाली में मिला लापता बालिका का शव, दुष्कर्म की आशंका

जौनपुर. नेवढ़िया थाना क्षेत्र के आदीपुर बसीरपुर गांव में तीन दिन से लापता पांच वर्षीय बालिका का शव शनिवार को नाली में मिला। शव को जबरन उसमें ठूंसा गया था। मौके पर पहुंचे परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाया, लेकिन कुछ खास सुराग नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस ने तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
आदीपुर बसीरपुर निवासी मदन गुप्ता की पांच वर्षीय बालिका बीते बुधवार की शाम करीब 6 बजे अचानक लापता हो गई। घबराए परिजन ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूरे गांव में ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। गुरूवार को थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि शनिवार को मदन गुप्ता के घर के बगल एक फुट की दूरी पर नाली में शव दिखाई दिया। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष संतोष राय घटनास्थल पर पहुंच गए। बुरी तरह नाली में ठूंसे गए शव को उन्होंने बाहर निकलवाया। जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डाग स्वायड को बुलाया गया, लेकिन कोई विशेष सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी। परिजन की आशंका पर पुलिस तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मां सितारा देवी बार-बार दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाती रहीं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एस.पी. सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव छुपाया जाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो