scriptमुख्तार अंसारी के करीबी मछली माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब चार करोड़ की संपत्ति कुर्क | Mukhtar Ansari Closed Fish Businessman Property Atteched priced 4 Cror | Patrika News

मुख्तार अंसारी के करीबी मछली माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

locationजौनपुरPublished: Jul 12, 2020 03:42:31 pm

बनारस में मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर कहे जाने वाले झुन्ना पंडित की प्रापर्टी ज़ब्त करने के बाद अब जौनपुर में मुख्तार के करीबी मछली माफिया कहे जाने वाले मछली कारोबारी की करीब चार करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गयी है।

Mukhtar Ansari Gang

मुख्तार अंसारी गैंग

जौनपुर. बाहुबली मुख्तार अंसारी कर करीबी मछली माफिया रविन्द्र निषाद की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर दी है। रविवार को प्रशासनिक अमले ने जोगियापुर इलाके में मुनादी करवाई। इसमें उसकी 4 करोड़ से ज्यादा की चल, अचल संपत्ति शामिल है।

 

बता दें कि बीते 4 जुलाई को एसपी अशोक कुमारने खुलासा किया कि नगर के जोगियापुर निवासी रविन्द्र कुमार निषाद उर्फ पप्पू मछली माफिया है। अवैध रूप से कई जिलों व सीमावर्ती प्रदेश बिहार में मछली सप्लाई का गिरोह चलाता है। रविन्द्र कुमार निषाद का सीधा जुड़ाव मुख्तार अंसारी गिरोह से रहा है। मुख्तार के संरक्षण में ये अवैध कारोबार फल-फूल रहा था। इस व्यवसाय से होने वाली काली कमाई मुख्तार गैंग के गुर्गों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में इस्तेमाल करने की बात भी जांच में सामने आई।

 

बरसों से बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेन्स के कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आंध्र प्रदेश से एक ट्रक में प्रतिबंधित मछली जौनपुर आ रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर जोगियापुर के पास से ट्रक को पकड़ लिया। रविन्द्र निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसकी काली कमाई से खड़ा किया गया आलीशान आवास, निर्माणाधीन मॉल और बैंक बैलेन्स का पता चला।

 

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रविवार को रविंद्र निषाद की चल व अचल संपत्ति को पुलिस बल व पीएससी के साथ कुर्क किए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस टीम ने ढोल पीटकर क्षेत्र में मुनादी भी कराई। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि रविन्द्र निषाद की संपत्ति कुर्क की जा रही है।

By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो