scriptयहां सपाइयों ने ऐसे मनाया मुलायम का जन्मदिन, कहा- विकास का दूसरा नाम हैं मुलायम सिंह यादव | Mulayam Singh Yadav Birthday celebration in Jaunpur | Patrika News

यहां सपाइयों ने ऐसे मनाया मुलायम का जन्मदिन, कहा- विकास का दूसरा नाम हैं मुलायम सिंह यादव

locationजौनपुरPublished: Nov 22, 2020 06:05:13 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

जौनपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

Mulaym Singh Yadav

पूर्व मंत्री व मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव विकास का दूसरा नाम हैं

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जौनपुर. समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। उनकी लंबी उम्र के लिए सपाइयों ने हवन किया। वहीं, किला गेट पर गरीबों को भोजन और मास्क वितरित किए गये। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व मंत्री व शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा गरीबों के लिए मसीहा रहे हैं। उन्होंने हमेशा मजदूरों किसानों की आवाज उठाई है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश में सिर्फ विकास ही किया है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव विकास का दूसरा नाम हैं। उनके रहते प्रदेश में चहुंओर विकास हुए। आयोजक समाजसेवी नासिर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा विकास पर जोर देती रही है। जाति धर्म से उठकर समाज में समानता की बात समाजवादी पार्टी के लोग ही करते हैं। समाज के सबसे निचले स्तर के लोगों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, मजदूर, बेसहारों को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा मुलायम सिंह यादव संघर्ष करते नजर आये। इस अवसर पर सदफ हैदर, अलमास अहमद, डा. सज्जाद मेहदी, जाबिर अर्शी, मजीद, तारिक, सरफराज, पवन पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
samajwadi_party.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो