scriptप्रेमिका से मिलने गए व्यक्ति की हत्या, शव दफनाया | Murder of person who went to meet girlfriend, body buried | Patrika News

प्रेमिका से मिलने गए व्यक्ति की हत्या, शव दफनाया

locationजौनपुरPublished: Aug 10, 2020 09:18:12 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

13 दिन से तलाश में जुटी थी पत्नी, पुलिस जांच में जुटी

प्रेमिका से मिलने गए व्यक्ति की हत्या, शव दफनाया

प्रेमिका से मिलने गए व्यक्ति की हत्या, शव दफनाया

जौनपुर. जलालपुर थानांतर्गत सुरहुरपुर निवासी पति की तलाश में दर-दर भटक रही पत्नी को उसकी लाश मिली। पति 13 दिनों से लापता था। सोमवार को उसका शव सतारिया औद्योगिक क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित धान के खेत में दफनाया मिला। बदबू के बाद शव का पता चला।

सुरहुरपुर गांव निवासी संतोष कुमार चौहान की शादी पिछले वर्ष हुई थी। चर्चा है कि मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतारिया के एक गांव की युवती के साथ उसका प्रेम प्रपंच चल रहा था। बीते 28 जुलाई की रात संतोष बिना किसी से बताए प्रेमिका से मिलने सतहरिया चला गया। इस बात की जानकारी उसके कुछ दोस्तों को थी।

इसके बाद वो संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। मोबाइल भी लगातार बंद चल रहा है। संतोष की पत्नी प्रियंका अपने पति की तलाश में सतारिया के सरोखनपुर गांव पहुंच गई। संतोष की पत्नी ने आशंका जताते हुए पुलिस से बताया कि उसकी प्रेमिका और कुछ लोगों ने मिलकर उसके पति को गायब कर दिया है। आशंका है कि उन लोगों ने उसकी हत्या भी कर दी है।

सोमवार की दोपहर सरोखनपुर गांव से थोड़ी दूर पर स्थित एक धान के खेत के पास बदबू आ रही थी। गांव के छोटे बच्चे ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। गड्ढा खोदा गया तो उसमें शव मिला। जानकारी संतोष की पत्नी प्रियंका को हुई तो वो भी पहुंच गई। शव देखते ही पति की पहचान कर ली। इसके बाद जोर-जोर से दहाड़ मार कर रोने लगी। सूचना पर जलालपुर व मुंगरा बादशाहपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। जलालपुर प्रभारी अजय कुमार राव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो