scriptBREAKING तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध घायल | one elderly injured in jaunpur after firing | Patrika News

BREAKING तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध घायल

locationजौनपुरPublished: Feb 09, 2019 10:31:06 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

मौके पर अफरा-तफरी मच गई

up news

BREAKING तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध घायल

जौनपुर: हर्ष फायरिंग में शनिवार की रात एक वृद्ध को गोली लग गई। सुजानगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर में शनिवार की रात मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच किसी ने हर्ष
फायरिंग कर दी। हालांकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा हंसिया गांव निवासी श्यामधर तिवारी अपनी बेटी की शादी के लिए हिम्मतनगर निवासी संजीव शुक्ला के पुत्र गौरव शुक्ला का तिलक चढ़ाने नात-रिश्तेदारों के साथ आए थे। तिलकोत्सव के दौरान छत से की जा रही हर्ष फायरिंग में एक गोली गार्डर से टकरा गई जिसके छर्रे तिलक चढ़ाने आए लोगों में से एक वृद्ध केशव प्रसाद मिश्र के सिर में लग गए।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस घटना जानकारी से इन्कार कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो