scriptPanchayat Election: तीन फीट की महिला प्रत्याशी, कहा कद छोटा है तो क्या हुआ | Panchayat Election Only Three Feet Long Candidate Anita Singh Jaunpur | Patrika News

Panchayat Election: तीन फीट की महिला प्रत्याशी, कहा कद छोटा है तो क्या हुआ

locationजौनपुरPublished: Apr 06, 2021 09:20:58 pm

बाहुबली की पत्नी और माॅडल के बाद जौनपुर में तीन फीट की अनीता ने भी किया है नामांकन
कक्षा नौ तक पढ़ी हैं अनिता, छोटे कद के चलते बनी हुई हैं चर्चा का विषय

smallest_candidate_in_panchayat_election.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

जौनपुर. पंचायत चुनाव को लेकर सारे प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। इसमें 2005 में फेमिना मिस इंडिया रनर अप रही दीक्षा सिंह का नाम शामिल है तो पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की बहू उर्वशी सिंह यादव ने भी नामांकन किया है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह भी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा भी कई कद्दावर राजनीतिक घरानों की महिला प्रत्याशीयों ने नामांकन किया। इनके सबसे अलग बदलापुर की एक प्रत्याशी अनिता सिंह अपने छोटे कद के कारण चर्चा में आ गई हैं। अनिता सिंह महज तीन फीट की प्रत्याशी हैं।


जौनपुर में पहले चरण के दौरान 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव की वोटिंग होनी है। इसके पहले 3 और 4 अप्रैल को प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पहले दिन 3 तारीख को पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने नामांकन किया। 4 अप्रैल को आखिरी दिन फेमिना मिस इंडिया की रनर अप दीक्षा सिंह ने भी नामांकन किया। दरअसल जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला उम्मीदवार के लिए सुरक्षित की गई है। इसके बाद से ही कई राजनीतिक घरानों की महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दीक्षा सिंह के पंचायत चुनाव में आते ही ये सीट अपने आप चर्चा में आ गई। अब दीक्षा सिंह लोगों से विकास के नाम पर वोट मांग रही हैं।


दीक्षा सिंह के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे पारसनाथ यादव की बहू उर्वशी सिंह यादव भी पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रही हैं। उनका भी दावा है कि स्वर्गीय पारसनाथ यादव ने जो क्षेत्र के लिए काम किए हैं उसके बूते उन्हें भी वोट मिलेंगे। जीतने के बाद वह जनता के विकास में जुट जाएंगी। एक चेहरा और है जो इस चुनाव में भाग्य आजमा रहा है पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला सिंह। वैसे तो श्रीकला सिंह ने 2020 में हुए मल्हनी उपचुनाव में भी नामांकन किया था। बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने की ठान ली है।


इनके अलावा महज़ 3 फुट की एक और प्रत्याशी सुर्खियां बटोर रही हैं। वो हैं अनीता शर्मा, अनीता शर्मा ने बदलापुर ब्लॉक के वार्ड नंबर 22 से पंचायत सदस्य पद के लिये नामांकन किया। 32 साल की अनीता कक्षा नौ पास हैं और अपने इलाका का विकास करना चाहती हैं। नामांकन भरने के बाद कहा कि उनका कद बेशक छोटा है, लेकिन वो काम बड़े करती हैं।

By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो