scriptसंघ का पांचजन्य में दावा, देश विरोधी ताकतों का गढ़ है JNU | JNU involved in anti-national activities says rss | Patrika News

संघ का पांचजन्य में दावा, देश विरोधी ताकतों का गढ़ है JNU

Published: Nov 03, 2015 07:34:00 am

Submitted by:

firoz shaifi

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने मुखपत्र पांचजन्य में दावा करते हुए जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) को देश विरोधी ताकतों का गढ़ करार दिया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने मुखपत्र पांचजन्य में दावा करते हुए जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) को देश विरोधी ताकतों का गढ़ करार दिया है।

अपने मुखपत्र में देश विरोधी गतिविधियां आयोजित कर रहा है जेएनयूÓ शीर्षक के साथ प्रकाशित इस लेख में संघ ने लिखा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी(जेएनयू) एक ऐसा संस्थान है जहां राष्ट्रवाद को अपराध माना जाता है।

यहां भारतीय संस्कृति को गलत ढंग से पेश किया जाता है। संघ ने लिखा कि जेेएनयू में कश्मीर से सेना हटाने का खुलेआम समर्थन करने के साथ ही यहां के लोग कई देश विरोधी गतिविधियों का भी समर्थन करते हैं।

 आरएसएस ने अपने पांचजन्य में लिखा कि इस यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में ऐसा तबका तैयार हो चुका है तो देश को तोडऩे को में लगा है।

संघ ने जेएनयू के छात्रसंघों को नक्सल समर्थक छात्रसंघ करार देते हुए कहा कि 2010 में दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के 75 जवानों की हत्या पर इस यूनिवर्सिटी मेंं खुलेआम जश्र मनाया गया था। यह सब जेएनयू प्रशासन की नाक के नीचे हुआ, जो कानून का उल्लंघन है।
rsskota-5628f21bd3390_l.jpg” align=”left” border=”0″>
पांचजन्य में संघ ने आरोप लगाया कि कई बार जेएनयू के प्रोफेसरों को कई आयोजनों में राष्ट्रीय एकता और संस्कृति को खोखला करने की साजिश रचते हुए सुना गया है। जेएनयू माओवाद को बढ़ावा देने का काम भी कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो