जौनपुर

प्रचण्ड गर्मी से ने बढ़ाई परेशानी, छटपटाने को विवश हुए लोग

पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर रहे

जौनपुरMay 01, 2019 / 06:33 pm

Ashish Shukla

प्रचण्ड गर्मी से ने बढ़ाई परेशानी, छटपटाने को विवश हुए लोग

जौनपुर. चार दिनों से सूर्य की प्रचंड गर्मी से हर कोई बेहाल है। बुधवार को भी लगातार पारा चढ़ने से लोग पूरी तरह से असहज दिखे। लोगों के बीच यह चर्चा रही कि मई में यह हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा। प्रचंड गर्मी से पूरे दिन मानव संग जीव-जंतु बेहाल रहे। लोगों को न घर के अंदर आराम मिल रहा था और न ही बाहर। मकानों की दीवारों से आंच निकलती रही। धूप में बाहर निकलते ही लोग झुलस जा रहे थे। वैसे आज हवा नहीं थी। इससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर थी, लेकिन उमस से लोग पूरी तरह से बेहाल हो जा रहे हैं। पेड़ की छांव में ही उन्हें आराम मिलता था।
पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर रहे। सुबह ही धूप व उमस ने अपना तेवर दिखा दिया था। दिन चढ़ने के साथ ही भगवान भास्कर के तेवर और तल्ख हो गए। बाहर निकलते ही लोग झुलसने लगे। दोपहर तक तो हर कोई बेहाल दिखा। सबसे अधिक दिक्कत मजदूर वर्ग को हुई। भीषण गर्मी के बीच भी वे अपना काम करते रहे। इस भीषण गर्मी से पशु पक्षी भी बेहाल दिखे।
शहर क्षेत्र में बिजली कट जाने पर लोगों की परेशानी बढ़ जा रही थी। घरों के अंदर महिलाएं व बच्चों को अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। भीषण गर्मी से बचने के लिए अब हर तरफ एसी की मांग उठने लगी है। एसी की डिमांड होने से दुकानदार भी इसकी खेप पहले ही मंगा चुके हैं। डिमांड को देखते हुए इन दिनों इसका दाम भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Home / Jaunpur / प्रचण्ड गर्मी से ने बढ़ाई परेशानी, छटपटाने को विवश हुए लोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.